Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kolkata Doctor Case: छात्रों के विरोध के बाद नए प्रिंसिपल सहित 3 अधिकारी बर्खास्त, ममता सरकार का बड़ा फैसला

11:50 PM Aug 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Kolkata Doctor Case: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार का बड़ा एक्शन। ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग को मानते हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज के नई प्रिंसिपल को हटा दिया है। सरकार ने बुधवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रिंसिपल के पद से डॉ. सुहृता पॉल को बर्खास्त कर दिया है।

Highlights:

इसके साथ ही अस्पताल के अधीक्षक और चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष को भी बर्खास्त कर दिया गया। यह घटनाक्रम तब हुआ जब अस्पताल में 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ छात्रों न स्वास्थय विभाग के मुख्यालय की ओर मार्च किया।

छात्रों की यह थी मांग

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में अपनी मांगे उठाई। उन्होंने यह भी मांग की थी कि मेडिकल सुपरिटेंडेंट कम वाइस प्रिंसिपल (MSVP) और अस्पताल के प्रिंसिपल जैसे सभी प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों को हटाया जाए।

क्या है पूरा मामला

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की 8-9 अगस्त की रात को रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिली। उसकी दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन और जबड़े की हड्डी टूटी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोलकाता पुलिस का एक नागरिक स्वयंसेवक है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सभी विभागों में उसकी पहुंच थी। कई आरोपियों की तलाश जारी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Next Article