Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kolkata Doctor Case: भाजपा ने 12 घंटे बंगाल बंद का किया ऐलान, CM ममता बनर्जी ने दिए कड़े आदेश

06:51 AM Aug 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Kolkata Doctor Case: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (27 अगस्त) को राज्य सचिवालय नबन्ना तक मार्च में हिस्सा लेने वालों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज यानी 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। वहीं इस पर ममता बनर्जी सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बंगाल सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बुधवार को भाजपा के 12 घंटे के आम बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

ममता ने लोगों से हड़ताल से बचने का आग्रह किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को लोगों से 28 अगस्त को बीजेपी की 12 घंटे की आम हड़ताल में भाग लेने से बचने का आग्रह किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बंद के बावजूद सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए वह सभी आवश्यक कदम उठाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी और दुकानें और व्यवसाय खुले रहने की उम्मीद है। उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों से भी काम पर आने का आग्रह किया।

TMC का आरोप- छात्रों को भड़काने की साजिश BJP ने की

तृणमूल कांग्रेस ने रैली को माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। TMC ने कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिनमें पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल के भाजपा नेताओं को हिंसा भड़काने की योजना बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाए गए लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की बॉडी मिली। इसके बाद देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए थे। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने हड़ताल कैंसिल कर दी। हालांकि प्रदर्शन जारी है। कई राज्यों में इस मामले को लेकर छात्र कैंडल मार्च निकाल रहे है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, सभी छात्र इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article