W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोलकाता नगर निगम चुनाव : वाम दल, कांग्रेस, भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप

अपने राजनीतिक मतभेदों को परे रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी,भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान क्षेत्र के दो बूथ पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित धांधली के विरोध में रविवार को शहर के एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

01:24 AM Dec 20, 2021 IST | Shera Rajput

अपने राजनीतिक मतभेदों को परे रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी,भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान क्षेत्र के दो बूथ पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित धांधली के विरोध में रविवार को शहर के एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

कोलकाता नगर निगम चुनाव   वाम दल  कांग्रेस  भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप
अपने राजनीतिक मतभेदों को परे रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी,भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान क्षेत्र के दो बूथ पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित धांधली के विरोध में रविवार को शहर के एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ की नारेबाजी 
उत्तरी कोलकाता के हाथीबागान इलाके में बर्टोला थाने के बाहर तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करने आए। उन्होंने मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों बूथ पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।
टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों ने तृणमूल कांग्रेस और प्रशासन को बदनाम करने के लिए गठजोड़ किया है। उनका कोई एजेंडा नहीं है, लोगों से संपर्क टूट गया है और चुनाव में हार को लेकर आश्वस्त हैं।’’
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) का चुनाव रविवार को हुआ। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि केएमसी चुनाव में टीएमसी ने डराने धमकाने की रणनीति अपनाकर और धांधली कर सभी विपक्षी दलों-भाजपा के साथ-साथ वाम मोर्चा और कांग्रेस के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए। भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए, वे सभी लोकतंत्र की हत्या का विरोध करने के लिए एक साथ आए।’’ 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×