Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोलकाता पुलिस ने शमी के खिलाफ जांच शुरू की, रेप और मर्डर की कोशिश का मुकदमा दर्ज

NULL

07:40 PM Mar 09, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाये गये शारीरिक उत्पीड़न जैसे विभिन्न आरोपों के मामले में कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शमी की पत्नी ने क्रिकेटर पर बेवफाई, विभिन्न महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रखने,अश्लीलता, डराने धमकाने, परिवारवालों द्वारा शारीरिक उत्पीड़न करने और मारने की धमकी देने के आरोप लगाये हैं। हसीन ने शमी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में सुबह शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शुक्रवार को जाधवपुर पुलिस स्टेशन से विभिन्न पुलिसकर्मियों ने भारतीय क्रिकेटर के फ्लैट का दौरा किया।

इससे एक दिन पहले ही हसीन ने लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में जाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी।  शमी की पत्नी अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 360, 498 ए, 161, 373 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कुछ धाराएं ऐसी हैं जिसमें जमानत का प्रावधान भी नहीं है। पुलिस ने शमी के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें उनके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।

 

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article