टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कोविंद ने जेटली को सौंपा वित्त कॉरपोरेट मंत्रालय का प्रभार

श्री जेटली ने सुबह सुरक्षा से संबंधित मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया। वह अमेरिका में उपचार के बाद गत नौ फरवरी को स्वदेश लौटे थे।

12:54 PM Feb 16, 2019 IST | Desk Team

श्री जेटली ने सुबह सुरक्षा से संबंधित मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया। वह अमेरिका में उपचार के बाद गत नौ फरवरी को स्वदेश लौटे थे।

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को फिर वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर श्री जेटली को यह जिम्मेदारी सौंपी।

Advertisement

श्री जेटली ने सुबह सुरक्षा से संबंधित मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया। वह अमेरिका में उपचार के बाद गत नौ फरवरी को स्वदेश लौटे थे। केंद्रीय मंत्री किडनी प्रत्यारोपण के बाद इसकी जांच के लिए 13 जनवरी को अमेरिका गये थे। इसी कारण वह वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट भी पेश नहीं कर सके।

श्री जेटली के अमेरिका जाने के कारण श्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। केंद्रीय मंत्री का पिछले वर्ष 14 मई को किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था और गत 13 जनवरी को वह उपचार के लिए अमेरिका रवाना हो गये थे।

Advertisement
Next Article