W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कितने अमीर हैं नेपाल के पूर्व PM केपी ओली, स्विस बैंक से मिलता है करोड़ों का ब्याज , नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

11:26 AM Sep 11, 2025 IST | Neha Singh
कितने अमीर हैं नेपाल के पूर्व pm केपी ओली  स्विस बैंक से मिलता है करोड़ों का ब्याज   नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे
 KP Sharma Oli Net Worth
Advertisement

 KP Sharma Oli Net Worth: नेपाल इस समय राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया के लिए चले जेन जी के विद्रोह सरकार को उखाड़ फेंका है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मी ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा सरकार के कई मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें यह जेन-जी युवाओं का यह प्रदर्शन सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु हुआ था, जिसने अब उग्र रूप ले लिया है नेपाल में उथल-पुथल मचा दी है। पूर्व पीएम केपी ओली पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते आए हैं। चलिए जानते हैं कि केपी ओली के पास कितनी संपत्ति है।

 KP Sharma Oli Net Worth: कितनी है केपी ओली की नेटवर्थ

73 वर्षीय केपी ओली के पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केपी ओली की कुल नेटवर्थ 300 करोड़ की है 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 17-18 तोला सोना है। इसके अलावा उनके बैंक में लगभग 52 लाख नेपाली रुपये और कुछ ज़मीन-जायदाद थी। जाहिर है अब यह संपत्ति बढ़कर ज्यादा हो गई होगी। हालांकि, उनकी संपत्ति का सटीक ब्यौरा सार्वजनिक नहीं है। वहीं उनकी पत्नी राधिका शाक्य के बैंक में 25 लाख रुपए और उनके नाम नेपाल में ही दस कट्ठा जमीन भी है।

 KP Sharma Oli Net Worth
KP Sharma Oli Net Worth

KP Sharma Oli: स्विस बैंक में मिलता है करोड़ों का ब्याज

ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केपी शर्मा ओली का जिनेवा स्थित मीराबॉड बैंक में खाता है। इसमें करीब 41 करोड़ रुपये जमा हैं। यह रकम निवेश की गई है और इससे करीब हर महीने केपी ओल 1.87 करोड़ का ब्याज मिलता है। केपी ओली की संपत्ति जानने के बाद सवाल उठना जायज है कि सादा जीवन जीने वाले एक नेता की संपत्ति इतनी तेज़ी से कैसे बढ़ी? जबकि नेपाल आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है।

Nepal PM: तीन बार बने प्रधानमंत्री

KP Sharma Oli
KP Sharma Oli

केपी ओली तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। वे पहली बार अक्टूबर 2015 से अगस्त 2016 तक पीएम रहे। इसके बाद वे फरवरी 2018 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने और मई 2021 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। ओली जुलाई 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।  नेपाल जेन-जी प्रदर्शन शुरू होने के बाद उन्होंने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें- बर्बाद हो रहा नेपाल! जेल तोड़कर भागे 15000 कैदी, सेना की फायरिंग में 2 की मौत

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×