Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं

11:00 PM Aug 15, 2025 IST | Shera Rajput
President Draupadi Murmu's wishes on the eve of Janmashtami

Krishna Janmashtami 2025: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों और दुनिया भर में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीला हमें आत्म-विकास और आत्म-ज्ञान की दिशा में प्रेरित करती है।

Krishna Janmashtami 2025 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "आनंद और उल्लास से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य-पथ पर चलते हुए परम सत्य की प्राप्ति का मार्ग दिखाया है। यह पर्व हमें योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए शाश्वत आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

समाज और राष्ट्र निर्माण का आह्वान

राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से आह्वान किया, "आइए, हम सब भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा जन-कल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएं।"

स्वतंत्रता दिवस संदेश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख

इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश ने आतंकवाद का दर्द झेला, जब कश्मीर घूमने गए निर्दोष नागरिकों की हत्या कायराना और अमानवीय तरीके से की गई।

भारत ने इसका जवाब फौलादी संकल्प के साथ निर्णायक रूप से दिया।

आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक उदाहरण

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा के मामले में हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं। रणनीतिक स्पष्टता और तकनीकी दक्षता के साथ सेना ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ मानवता की लड़ाई में एक ऐतिहासिक मिसाल के रूप में दर्ज होगा।

ये भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2025:श्री कृष्ण ने क्यों की 16 हजार शादियां? जानें इसके पीछे की वजह

Advertisement
Advertisement
Next Article