For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes: इस जन्माष्टमी घर पर बनाएं श्री कृष्ण के लिए ये 8 भोग, जानिए रेसिपी

02:13 PM Aug 13, 2025 IST | Bhawana Rawat
krishna janmashtami 2025 bhog recipes  इस जन्माष्टमी घर पर बनाएं श्री कृष्ण के लिए ये 8 भोग  जानिए रेसिपी

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes: इस साल जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन श्री कृष्ण को खुश करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए, उन्हें उनका प्रिय भोग लगाते हैं। जन्माष्टमी नजदीक हैं और लोग कृष्ण लला के जन्मोत्सव की तैयारी में लगे हुए हैं। इस खास अवसर पर लोग कृष्ण भगवान का श्रृंगार करते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भोग के लिए कई पकवान भी बनाते हैं।

इस लेख में हम आपको कृष्ण जी के प्रिय भोग बताएंगे और साथ में उनकी रेसिपी भी देंगे। इन स्वादिष्ट प्रसाद को आप घर पर बनाकर भगवान जी को खुश कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कृष्ण जी के पसंदीदा भोग के बारे में:-

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes

1. माखन-मिश्री

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes

सामग्री
-2 चम्मच मिश्री
-1 कटोरी मक्खन

विधि:
सफेद मक्खन आप घर पर ही मलाई से तैयार कर सकते हैं, वैसे बाजार में भी मक्खन मिल जाता है। मक्खन जब अच्छे से तैयार हो जाएं और नरम लगने लगें, तो उसमें मिश्री मिला दें। इस माखन-मिश्री को तुलसी के पत्ते के साथ भगवान को भोग लगाएं।

2. पंचामृत 

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes

सामग्री
-2 चम्मच दूध
-2 चम्मच दही
-1 चम्मच शहद
-1 चम्मच शुद्ध घी
-स्वाद अनुसार चीनी

विधि:
पंचामृत बनाने के लिए ऊपर बताई गई सभी सामग्री को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में इसमें तुलसी के पत्ते डालें और भगवान को भोग लगा लें।

3. गोंद के लड्डू

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes

सामग्री
-1 कप गेहूं का आटा
-1/2 कप गोंद
-1/2 कप घी
-3/4 कप पिसी चीनी
-कटे हुए मेवे

विधि:
गोंद के लड्डू बनाने के लिए, सबसे पहले गोंद को कढ़ाही सुनहरा होने तक भून लें। आटे को भी दूसरी तरफ घी में भून लें, फिर दोनों को मिक्स करके उसमें बूरा और मेवा मिलाकर रख दें। थोड़ा ठंडा होने पर उसके लड्डू तैयार कर लें।

4. नारियल लड्डू

Krishna Janmashtami 2025 Bhog Recipes

सामग्री
-2 कप सूखा नारियल
-1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-1 कप कंडेंस्ड मिल्क

विधि:
नारियल लड्डू बनाने की रेसिपी काफी आसान है। इसके लिए एक पैन नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच में पकाएं। जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाएं तो उसमें इलाइची पाउडर डाल दें। जब ये हल्का ठंडा हो जाएं तो छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

5. धनिया पंजीरी

सामग्री
-100 ग्राम धनिया पाउडर
-3 चम्मच देसी घी
-1/2 कप चीनी पाउडर
-1/2 कप कद्दूकस नारियल
-1/2 कप कटे मखाने
-8-10 काजू
-8-10 बादाम
-1 चम्मच चिरौंजी दाने

विधि:
यह भोग बनाने के लिए, कढ़ाई में घी डालें और इसमें धनिया पाउडर सुनहरा होने तक भूनें। दूसरी तरफ कढ़ाई में घी डालकर, उसमें ड्राई फ्रूट्स धीमी आंच पर भून लें। इन्हें अलग बर्तन में निकालकर, फिर कढ़ाई में घी डालें और उसमें मखाने भून लें। भूनें हुए मखाना को गिलास में डालकर दरदरा कूट लें। इसके बाद भूनें हुए धनिया पाउडर में ड्राई फ्रूट्स, मखाना का चूरा, कद्दूकस नारियल और चीनी मिला दें। बनकर तैयार है जन्माष्टमी के लिए धनिया पंजीरी।

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami Quotes: जन्माष्टमी के मौके पर अपनों को ये कोट्स भेजकर दें शुभकामनाएं

Krishna Janmashtami Quotes: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के 8वें श्री कृष्ण ने धरती पर मां देवकी की कोख से जन्म लिया था। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस दिन अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन भक्तगण श्री कृष्ण की पूजा आराधन करते हैं और व्रत रखते हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर रात के 12 बजे तक रखा जाता है, क्योंकि श्री कृष्ण का जन्म 12 बजे हुआ था।

इस दिन रात को 12 बजे के बाद लोग प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत खोलते हैं। जन्माष्टमी पर रात्रि पूजा का विशेष महत्व है, रात को लोग लड्डू गोपाल की पूजा-आरती करते हैं और धनिया पंजीरी, श्रीखंड, माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। जन्माष्टमी के खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं? तो चलिए आपको कुछ कोट्स बताते हैं। आगे पढ़ें...

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×