Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Krishna Janmashtami 2025: जानें श्री कृष्ण के 108 नाम, इन्हें जपने से दूर होंगे सारे कष्ट

10:26 AM Aug 12, 2025 IST | Bhawana Rawat

Krishna Ji ke 108 naam: भारत में श्री कृष्णा जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। शास्त्र के अनुसार, इसी तरह विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर माता देवकी की कोख से जन्म लिया था। इस दिन भक्तगण उपवास रखते हैं और श्री कृष्ण की पूजा आराधना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के 108 नामों का जाप करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

श्री कृष्ण के प्रत्येक नाम उनके किसी न किसी रूप और लीलाओं का प्रतिक है। अगर आप जन्माष्टमी पर व्रत रखते हैं तो इन 108 नामों का जाप जरूर करें। इन नामों को जपने से मन को शांति मिलेगी, आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होगी, कष्ट दूर होंगे और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। हिन्दू शास्त्रों में 108 संख्या को पवित्र माना जाता है, इसके पीछे सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारन भी हैं-

1. 108 उपनिषद हैं, जो वेदों का सार हैं।
2. योग में 108 ऊर्जा बिंदु बताए गए हैं।
3. सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी, सूर्य के व्यास का लगभग 108 गुना है।
4. जापमाला में भी 108 मोती होते हैं, जिनसे मंत्र या नाम जप किया जाता है।

Krishna Ji ke 108 naam यहाँ जाने:-

Advertisement

1. कृष्ण
2. कमलनाथ
3. वासुदेव
4. सनातन
5. वसुदेवात्मज
6. पुण्य
7. लीलामानुष विग्रह
8. श्रीवत्स कौस्तुभधराय
9. यशोदावत्सल
10. हरि
11. चतुर्भुजात्त चक्रासिगदा
12. सङ्खाम्बुजा युदायुजाय
13. देवाकीनन्दन
14. श्रीशाय
15. नन्दगोप प्रियात्मज
16. यमुनावेगा संहार
17. बलभद्र प्रियनुज
18. पूतना जीवित हर
19. शकटासुर भञ्जन
20. नन्दव्रज जनानन्दिन
21. सच्चिदानन्दविग्रह
22. नवनीत विलिप्ताङ्ग
23. नवनीतनटन
24. मुचुकुन्द प्रसादक
25. षोडशस्त्री सहस्रेश
26. त्रिभङ्गी
27. मधुराकृत
28. शुकवागमृताब्दीन्दवे
29. गोविन्द
30. योगीपति
31. वत्सवाटि चराय
32. अनन्त
33. धेनुकासुरभञ्जनाय
34. तृणी-कृत-तृणावर्ताय
35. यमलार्जुन भञ्जन
36. उत्तलोत्तालभेत्रे
37. तमाल श्यामल कृता
38. गोप गोपीश्वर
39. योगी
40. कोटिसूर्य समप्रभा
41. इलापति
42. परंज्योतिष
43. यादवेंद्र
44. यदूद्वहाय
45. वनमालिने
46. पीतवससे
47. पारिजातापहारकाय
48. गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे
49. गोपाल
50. सर्वपालकाय
51. अजाय
52. निरञ्जन
53. कामजनक
54. कञ्जलोचनाय
55. मधुघ्ने
56. मथुरानाथ
57. द्वारकानायक
58. बलि
59. बृन्दावनान्त सञ्चारिणे
60. तुलसीदाम भूषनाय
61. स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे
62. नरनारयणात्मकाय
63. कुब्जा कृष्णाम्बरधराय
64. मायिने
65. परमपुरुष
66. मुष्टिकासुर चाणूर मल्लयुद्ध विशारदाय
67. संसारवैरी
68. कंसारिर
69. मुरारी
70. नाराकान्तक
71. अनादि ब्रह्मचारिक
72. कृष्णाव्यसन कर्शक
73. शिशुपालशिरश्छेत्त
74. दुर्यॊधनकुलान्तकृत
75. विदुराक्रूर वरद
76. विश्वरूपप्रदर्शक
77. सत्यवाचॆ
78. सत्य सङ्कल्प
79. सत्यभामारता
80. जयी
81. सुभद्रा पूर्वज
82. विष्णु
83. भीष्ममुक्ति प्रदायक
84. जगद्गुरू
85. जगन्नाथ
86. वॆणुनाद विशारद
87. वृषभासुर विध्वंसि
88. बाणासुर करान्तकृत
89. युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे
90. बर्हिबर्हावतंसक
91. पार्थसारथी
92. अव्यक्त
93. गीतामृत महोदधी
94. कालीयफणिमाणिक्य रञ्जित श्रीपदाम्बुज
95. दामोदर
96. यज्ञभोक्त
97. दानवेन्द्र विनाशक
98. नारायण
99. परब्रह्म
100. पन्नगाशन वाहन
101. जलक्रीडा समासक्त गोपीवस्त्रापहाराक
102. पुण्य श्लॊक
103. तीर्थकरा
104. वेदवेद्या
105. दयानिधि
106. सर्वभूतात्मका
107. सर्वग्रहरुपी
108. परात्पराय

नाम जप का तरीका

श्री कृष्ण के इन 108 नामों का जाप सुबह या शाम में शांत मन ने आसान ग्रहण करके और हाथों में तुलसी कि माला लेकर नामों का उच्चारण करें। नाम जपते समय मन में भगवान कृष्ण के सुंदर स्वरुप, मनमोहक बांसुरी की धुन और लीलाओं को याद करें। इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

श्री कृष्ण के ये 108 नाम सिर्फ शब्द नहीं बल्कि दिव्य ऊर्जा देने वाले हैं। श्री कृष्ण के प्रत्येक नाम में कथा और शक्ति छुपी हुई है। जो भी भक्त इन 108 नामों का जाप करते हैं, उनके जीवन में शांति, प्रेम और खुशियों का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: कान्हा के जन्मदिन पर अपनों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को हर साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन आधी रात को भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन रात को भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन बेहद अच्छे ढंग से मनाते हैं और अगले दिन देशभर में नंदलाला का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: जन्माष्टमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए श्री कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। ऐसे में हम आपको बताते हैं कान्हा के जन्मदिवस पर अपनों को किन संदेशों से शुभकामनाएं दें।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर के मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है, भजन-कीर्तन किए जाते हैं और स्कूली बच्चों द्वारा श्री कृष्ण लीला का मंचन किया जाता है। छोटे बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजाया जाता है और भक्त व्रत रखने के साथ-साथ दिन भर भगवान की प्रार्थना में लीन रहते हैं। आगे पढ़ें...

Advertisement
Next Article