कृति सेनन ने बहन नुपुर के साथ लगाए फ्रेंड की शादी में जमकर ठुमके, वीडियो पर फैंस लूटा रहे खूूब प्यार
कृति सेनन उन हसीनाओं में से एक हैं, जो अपने फैशन के साथ बेझिझक एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। कृति सेनन अपनी फ्रेंड की शादी में शामिल हुई। इस दौरान उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कृति और नुपुर दोनों बहनें जमकर डांस करती दिख रही है।
12:51 PM May 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन उन हसीनाओं में से एक हैं, जो अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने अपना स्टाइलिंग सेंस हमेशा ही अप-टू-डेट रखा है, जिसे देख फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। कृति आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।
Advertisement
इस बार कृति अपने डांस को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह अपनी छोटी बहन के साथ किसी शादी में ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो को कृति के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, एक पैपराजी अकाउंट से कृति सेनन का एक डांस वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो एक्ट्रेस की दोस्त की शादी का है जहां एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ दिल खोलकर थिरकती दिखाई दे रही हैं। दोनों बहनें अपनी दोस्त के साथ ठुमके लगाती दिख रही हैं, इस दौरान कृति के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।
वीडियो में कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन के लुक की बात करें तो इस दौरान कृति लाइट पिंक कलर का खूबूसरत शरारा सेट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस गॉर्जियस लुक को कृति ने कई सारी रिंग्स, बैंगल्स, खूबसूरत नेकलेस और छोटे से मांग टीके के साथ कंपलीट किया है। वहीं नुपुर ग्रीन और बीज कलर की ड्रेस पहने नजर आईं।
इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कृति की तारीफ में लिखा, ‘कृति मेरे लिए ताजी हवा की तरह हैं।’ वहीं, अन्य यूजर ने तो लिख दिया, ‘ठुमका क्वीन ऑफ बॉलीवुड।’ एक ने लिखा, “वह नेचुरल है।” ऐसे ही कई और फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। इंटरनेट पर वीडियो ट्रेंड कर रहा है हर कोई वीडियो में कृति के गॉर्जियस लुक की तारीफ कर रहे हैं।
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई फिल्में हैं। जिनमें गणपत, आदिपुरुष, भेड़िया और शहजादा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा कृति हम दो हमारे दो में भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ में देखा गया था।
Advertisement