Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

‘राब्ता’ के 5 साल पूरे होने पर कृति सेनन ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

कृति सेनन और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘राब्ता’ में साथ में काम किया था। ये फिल्म इन दोनो एक्टर्स के दिल के बेहद ही करीब थी। अब इस फिल्म को 5 साल पूरे हो चुके है। कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। देखें ये पोस्ट…

12:47 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

कृति सेनन और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘राब्ता’ में साथ में काम किया था। ये फिल्म इन दोनो एक्टर्स के दिल के बेहद ही करीब थी। अब इस फिल्म को 5 साल पूरे हो चुके है। कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। देखें ये पोस्ट…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘राब्ता’ में साथ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन ये फिल्म इन दोनो एक्टर्स के दिल के बेहद ही करीब थी। बता दें, अब इस फिल्म को 5 साल पूरे हो चुके है। और इस खास मौके पर कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहीं हैं।
Advertisement
आपको बता दें, कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृति अपनी फिल्म ‘राब्ता’ का टाइटल ट्रैक गाती नज़र आ रहीं हैं। और साथ में उनके एक शख्स गिटार बजाता दिखाई दे रहा है। दरअसल, इस वीडियो में कृति सेनन सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहीं है और ये वीडियो सुशांत को डेडिकेट किया है। जो दोनो के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहें हैं।
इस वीडियो को शेयर करने के साथ कृति सेनन ने सुशांत के लिए एक खास कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “मेहरबानी जाते जाते मुझपे कर गया, गुजरता सा लमहा एक दामन भर गया। ये फिल्म कई मायने में स्पेशल थी। ये फिल्म कई यादों से भरी है। ये जर्नी मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बहुत खुश हूं कि मैं आप दोनों के साथ इस जर्नी पर गई। सुशांत और डीनो। राब्ता को पूरे हुए 5 साल। मेरी सिंगिंग को यहां इग्नोर कीजिए, इमोशन्स सच्चे हैं।” इस वीडियो पर दोनो के फैंस खूब प्यार दे रहें है। कई लोग इस वीडियो को देख इमोशनल होते हुए भी नज़र आए और साथ ही सुशांत को याद कर कॉमेंट कर रहें है।
बता दें, कृति सेनन लास्ट साल 2021 में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कृति के पास कई फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। जिसमें ‘शहजादा’, ‘भेड़िया’, ‘गणपत’ और ‘आदिपुरुष’ शामिल है।

बता दें, फिल्म ‘शहजादा’ में कृति, एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आने वाली हैं। और फिल्म ‘भेड़िया’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। ‘गणपत’ में कृति और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फिर दिखेगी और फिर ‘आदिपुरुष’ में वो प्रभास और सैफ अली खान के साथ नज़र आएंगी।
Advertisement
Next Article