टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पैट कमिंस, मैक्सवेल पर बरसा कुबेर का खजाना

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिस पर गुरुवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा।

09:46 AM Dec 20, 2019 IST | Desk Team

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिस पर गुरुवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा।

कोलकाता : आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर गुरुवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली, जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ ले गई। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। 
Advertisement
कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे। कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के जेब भी गरम हुई। किंग्स इलेवन पंजाब ने हरफनमौला खिलाड़ी के लिए खूब जद्दोजहद की। इसमें दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल थी। अंतत: मैक्सवेल को उनकी पुरानी टीम पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।  
पिछले सीजन दिल्ली के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलेंगे। बेंगलोर ने उनके लिए 10 करोड़ खर्च किए हैं। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ थी। यह तीनों ही खिलाड़ी अभी तक 10 करोड़ रुपये की सीमा पार करने में सफल रहे हैं। उम्मीद थी कि आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन के नीलामी में बड़ी जंग देखी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लिन को बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में अपने नाम किया। 
एरॉन फिंच एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। उनके लिए कोलकाता और बेंगलोर ने जमकर बोली लगाई और अंतत: विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर 4.40 करोड़ रुपये में फिंच को अपने साथ लेने में सफल रही। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के लिए जरूर बोली में जंग देखी गई। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले मोर्गन को अंतत: कोलकाता ने 5.25 करोड़ में अपने नाम किया। इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम कुरेन को 5.50 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। सैम का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। 
पिछले सीजन कोलकाता के लिए खेलने वाले रोबिन उथप्पा 1.50 करोड़ बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे और राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ देकर उन्हें अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स को दिल्ली ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पीयूष चावला पर भी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6.75 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च की।
Advertisement
Next Article