FIR निरस्त कराने के लिए कुमार विश्वास ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला
देश के जाने-माने मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने खुद पर दर्ज एक एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
04:19 PM Apr 26, 2022 IST | Desk Team
देश के जाने-माने मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने खुद पर दर्ज एक एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। ज्ञात हो कि 12 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने रूपनगर में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। नरिंदर सिंह नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ धर्म और नस्ल के आधार पर शत्रुता पैदा करने का मामला दर्ज किया था।
Advertisement
सुबह-सुबह कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान को दी चेतावनी……..
अपनी अर्जी में कुमार विश्वास ने ये कहा-
कुमार विश्वास ने अपनी अर्जी में कहा है कि राजनीतिक मंशा और बदले की भावना से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अर्जी में कहा गया है, ‘एफआईआर और अन्य कार्रवाई के जरिए याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया है। उसकी अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार किया गया है। जिस तरीके से जांच एजेंसी काम कर रही है, वह गैरकानूनी है।’
केजरीवाल पर लगाया था गंभीर आरोप
बता दें कि कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का साथ देने का आरोप लगाया था। कुमार विश्वास ने पुलिस दल के बुधवार सुबह उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंचने की जानकारी एक ट्वीट कर साझा की थी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक दिन पंजाब के साथ धोखा करेंगे।
Advertisement