Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kurukshetra: जेपी नड्डा आज भ्रह्मसरोवर पर महाआरती में होंगे शामिल, गृह मंत्री अमित शाह इस दिन होंगे हरियाणा दौरे पर

11:00 AM Dec 21, 2023 IST | Yogita Tyagi

Kurukshetra: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम को अंतराष्ट्रीय गीता जयंती पर ब्रह्मसरोवर पर जो आरती होगी उसमें शामिल होंगे। जेपी नड्डा से जुड़ी यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा द्वारा दी गई है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जेपी नड्डा का प्लान पहले शाम साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचने का है, सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वहां पार्टी की ओर से उनका स्वागत होगा। यहाँ कुछ समय रुकने के बाद नड्डा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम के लिए रवाना हो जायेंगे कुछ देर वह अपना समय वहां बिताएंगे जिसके बाद वे शाम को ब्रह्मसरोवर पर महाआरती होगी उसमें शामिल होने जायेंगे। जेपी नड्डा के आने की खबर सुनकर जिला प्रशासन उनके स्वागत के लिए तैयारियां कर रहा है।

गृह मंत्री का हरियाणा दौरा

Advertisement

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी हरियाणा Kurukshetra आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमित शाह कल 22 दिसंबर को हरियाणा के Kurukshetra में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शमिल होंगे। अमित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आएंगे। इस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल व सरकार के अन्य मंत्री व विधायक भी अमित शाह के साथ रहेंगे। इस गीता जयंती समारोह में शामिल होने के बाद अमित शाह चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चडीगढ़ में अमित शाह हरियाणा के मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे इसके लिए उन्होंने पहले से ही एक घंटे का समय आरक्षित करके रखा था। ऐसे अटकलें लगाई जा रही है कि इस दौरान ग्रह मंत्री गृह विभाग हरियाणा की बैठक में भी भाग लेंगे। बैठक में CM मनोहर लाल समेत कई बड़े मंत्री शामिल रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article