Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Kushal Tandon ने Shivangi Joshi से तोड़ा रिश्ता, फिर Social Media से मिटा दिए सबूत

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता खत्म

07:17 AM Jun 16, 2025 IST | Tamanna Choudhary

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता खत्म

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता अब खत्म हो चुका है, जिसकी पुष्टि खुद कुशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए की। उन्होंने बताया कि दोनों का ब्रेकअप 5 महीने पहले हो चुका है। हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। अब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है।

टीवी के मशहूर कपल कुशाल टंडन (Kushal Tandon)  और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के ब्रेकअप (Breakup) की खबर ने फैंस को झटका दे दिया है। जहां कुछ समय पहले तक दोनों की शादी की अफवाहें उड़ रही थीं, वहीं अब कुशाल (Kushal) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर खुद इस रिश्ते के अंत की पुष्टि कर दी है। एक इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) में उन्होंने बताया कि वो और शिवांगी (Shivangi) अब साथ नहीं हैं और ये ब्रेकअप करीब 5 महीने पहले हो चुका है। हालांकि, इस पोस्ट को कुछ समय बाद ही डिलीट कर दिया गया, जिससे लोगों के मन में और भी सवाल उठने लगे हैं। क्या ब्रेकअप को प्राइवेट रखना चाहते थे? या फिर भावनाओं में बहकर उन्होंने पोस्ट कर दिया था? खास बात यह भी है कि अब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरानी और दुख में डाल दिया है, जो उनकी शादी की खबरों का इंतज़ार कर रहे थे।

टीवी इंडस्ट्री का चर्चित कपल टूटा!

टीवी की दुनिया का फेमस कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं। जहां एक तरफ दोनों की शादी की खबरें जोर पकड़ रही थीं, वहीं अब अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। कुशाल टंडन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस रिश्ते के अंत की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

कुशाल टंडन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “उन सभी लोगों के लिए जिन्हें मैं प्यार करता हूं, बस ये कहना चाहता हूं, मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। अब हमें अलग हुए 5 महीने हो चुके हैं, तो हां।”इस पोस्ट ने सभी फैंस को चौंका दिया। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब कुशाल ने यह पोस्ट कुछ समय बाद डिलीट कर दिया। इससे यह साफ हो गया कि दोनों के बीच कुछ ऐसा जरूर हुआ है जिसे वे पब्लिक नहीं करना चाहते।

क्यों डिलीट की गई ब्रेकअप की पुष्टि?

ब्रेकअप का खुलासा करने के बाद कुशाल द्वारा उस पोस्ट को हटाना कई सवाल खड़े करता है। क्या उन्होंने भावनाओं में आकर पोस्ट कर दिया था? या फिर उन्हें इस पर अफसोस हुआ?

सोशल मीडिया से दूरी भी बढ़ी

अब न तो शिवांगी, कुशाल को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं और न ही कुशाल उन्हें। इससे साफ है कि दोनों सोशल मीडिया पर भी अब एक-दूसरे से दूरी बना चुके हैं।

Kapil Sharma: जिसने सबको हंसाया, आखिर उसी ने क्यों मांगी पिता की मौत की दुआ?

Advertisement

ब्रेकअप के पीछे की वजह क्या है?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस रिश्ते में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी की प्लानिंग के बीच में ही ब्रेकअप हो गया? और अगर ये ब्रेकअप 5 महीने पहले हुआ था तो कुशाल ने हाल ही में शिवांगी के बर्थडे पर पोस्ट क्यों किया? इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल कुशाल या शिवांगी ही दे सकते हैं। लेकिन इतना तय है कि फैंस को इस रिश्ते के टूटने का गहरा झटका जरूर लगा है।

Advertisement
Next Article