Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एलएसी पर ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में शहीद हुए 14 सैनिकों के परिजन को लद्दाख प्रशासन ने दिये पांच-पांच लाख रुपये

लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ में शहीद हुए 14 सैन्यकर्मियों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी है।

11:31 PM Jan 13, 2022 IST | Shera Rajput

लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ में शहीद हुए 14 सैन्यकर्मियों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी है।

लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा परऑपरेशन स्नो लेपर्डमें शहीद हुए 14
सैन्यकर्मियों के परिजन को पांचपांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी है।
Advertisement
पूर्वी लद्दाख में 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों से लड़ते हुए करीब 20 सैन्यकर्मी हुए थे शहीद 

पूर्वी लद्दाख में 15
जून
2020
को चीनी सैनिकों से लड़ते हुए इस अभियान के दौरान करीब 20
सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे।

लद्दाख के गृह विभाग द्वारा जारी चार आदेशों के मुताबिक, गलवान घाटी में चीनी आक्रमण के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 14
सैनिकों के, प्रत्येक के परिजन को पांचपांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।

आदेश के मुताबिक यह अनुग्रह राशि कर्नल बी. संतोष की पत्नी बीकुमल्ला संतोषी, सिपाही गणेश राम की मां जागेश्वरी बाई, सिपाही अमन कुमार की पत्नी मीनू कुमारी, सिपाही कुंदन कुमार की पत्नी बेबी देवी, सिपाही राजेश ओरांग की मां ममता ओरांग को दी गई।

आदेश के मुताबिक, हवलदार सुनील कुमार की पत्नी रीति देवी, सिपाही गणेश हांसदा की मां कापरा हांसदा, हवलदार बिपुल रॉय की पत्नी रूपमा रॉय और सिपाही गुरतेज सिंह की मां प्रकाश कौर को भी अनुग्रह राशि दी गई।

अतिरिक्त सचिव (गृह विभाग) ताशी डोलमा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सिपाही जय किशोर सिंह की मां मंजू देवी, नायब सूबेदार नुदुराम सोरेनकी पत्नी लक्ष्मी मणि सोरेन, सिपाही चंद्रकांत प्रधान की मां मालती प्रधान, सिपाही चंदन कुमार की मां धर्मा देवी और नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह को अनुग्रह राशि दी गई।



Advertisement
Next Article