
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) के बाद लद्दाख में भूस्खलन (Landslide) हुआ है। प्राकृतिक आपदा में सेना के 6 जवानों की मौत की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सेना की तीनों गाड़ियां लद्दाख से आगे जा रही थीं, इसी दौरान भूस्खलन हो गया।