For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lakhimpur Case: लखीमपुर कांड पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- 'आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप उठेगी',

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो नाबालिग दलित बहनों का शव बीते दिन पेड़ से लटका मिला था। जिसके बाद अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है।

12:20 PM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो नाबालिग दलित बहनों का शव बीते दिन पेड़ से लटका मिला था। जिसके बाद अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है।

lakhimpur case  लखीमपुर कांड पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान  कहा   आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप उठेगी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो नाबालिग दलित बहनों का शव बीते दिन पेड़ से लटका मिला था। जिसके बाद अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। अब तक पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है और उनसे पूछताछ हो रही है।  बढ़ते विवाद को देखते हुए यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी बयान जारी कर दिया है।
Advertisement
मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले डिप्टी सीएम ने घटना की घोर निंदा की और बताया कि दोनों बहनों को गला दबाकर मारा गया है। शव को पेड़ से लटकाने से पहले आरोपियों ने फोन करके दो और लोगों को बुलाया था।  उसके बाद इस दुखद घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले में सरकार ऐसी कठोर कार्रवाई करेगी कि आने वाली पीढ़ियों की ऐसी घटना करने से पहले रूह कांपेगी। सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है।”
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आदेश
बता दें डिप्टी सीएम ने बताया कि मामले को फास्टट्रैक पर चलाया जाएगा, ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। इसके साथ ही पाठक ने अधिकारियों को मामले की गंभीरता समझने के लिए कहा है। क्योंकि, मामला काफी संवेदनशील है। पाठक ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का यकीन दिलाया है।
Advertisement
हम आपकों बता दें, इस घटना पर कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसकी मांग की है। पुलिस अधिकारी भी मामला की जांच में जुटे हुए है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×