Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Lakhpati Didi Yojana : महिलाओं को सरकार दे रही ₹ 500000, ऐसे करें आवेदन

12:16 PM Mar 15, 2024 IST | Beauty Roy
Lakhpati Didi Yojana

Lakhpati Didi Yojana : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं (Govt Schemes) ला रही है। 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) के लाभ का जिक्र किया था। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में आगे लाना है।

Highlights

क्या है लखपति दीदी योजना

Advertisement
Lakhpati Didi Yojana

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान इस योजना (Lakhpati Didi Yojana) का एलान किया था। इस योजना में देश भर के गावों में 3 करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा इस योजना (Lakhpati Didi Yojana) के तहत महिलाओं को बिना किसी ब्याज के 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इसके साथ ही सरकार उन्हें बेहतर मार्केट सपोर्ट उपलब्ध कराती है। इसके लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है। जहा उन्हें सरकार की ओर से फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बारे में भी बताया जाता है।

लखपति दीदी योजना के लाभार्थी की पात्रता

Lakhpati Didi Yojana

ये दस्तावेज रखें तैयार

Lakhpati Didi Yojana

ऐसे करें आवेदन

Lakhpati Didi Yojana

चरण 1 : इस योजना (Lakhpati Didi Yojana) का लाभ पाने के लिए आपको 'स्वयं सहायता समूह' से जुड़ना होगा।

चरण 2 : आपको 'स्वयं सहायता समूह' बिज़नेस प्लान तैयार करना होगा।

चरण 3 : बिजनेस प्लान तैयार हो जाने के बाद स्वयं सहायता समूह यह प्लान और आवेदन सरकार को भेजेगा।

चरण 4 : इसके बाद सरकार इस आवदेन पर समीक्षा करेगी।

चरण 5 : अगर आवेदन स्वीकार हो जाता है तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकती है।

चरण 6 : इस स्कीम के तहत कई राज्यों में 5 लाख रुपये इंटरेस्ट फ्री लोन भी दिया जाता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

Advertisement
Next Article