Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। वो अगस्त में भी भर्ती हुए थे।

05:51 AM Dec 14, 2024 IST | Ranjan Kumar

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। वो अगस्त में भी भर्ती हुए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आडवाणी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। डॉक्टर उनकी चेकअप कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले अगस्त में आडवाणी को इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जुलाई में भी दिल्ली एम्स में इलाज हुआ था। डॉ. अमलेश सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज किया गया था। तब आडवाणी को यूरोलॉजी से जुड़ी समस्या थी। 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में आडवाणी का जन्म हुआ था। 8 नवंबर को उन्होंने 98वां जन्मदिन मनाया है।

2002 से 2004 तक रहे हैं भारत के उप प्रधानमंत्री

ये साल 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रह चुके हैं। उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी साल मार्च में उनके आवास पर जाकर आडवाणी को सम्मान दिया गया था। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

14 की उम्र में आरएसएस से जुड़े थे आडवाणी

1941 में महज 14 की उम्र में आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ज्वाइन किया था। वे कराची शाखा के प्रचारक थे। उन्होंने कई शाखाएं विकसित की थीं। देश के विभाजन बाद उनको राजस्थान में मत्स्य-अलवर का प्रचारक बनाया गया। इसमें जातीय हिंसा के बाद सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। उन्होंने 1952 तक अलवर, भरतपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़ जिलों में काम किया।

जनसंघ दिल्ली इकाई के रह चुके हैं अध्यक्ष

आरएसएस के सहयोग से श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ के सदस्य आडवाणी बने। उन्हें 1957 में संसदीय मामलों की देखभाल के लिए दिल्ली बुलाया गया। वे बेहद कम समय में पार्टी के महासचिव बने। फिर जनसंघ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष बनाए गए। 1967 के चुनावों के बाद वे शहर की महानगर परिषद के नेता बने थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article