देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
एक तरफ VIP ट्रीटमेंट और दूसरी तरफ ऐसा बर्ताव ! लालबाग के राजा का वीडियो हो रहा वायरल
11:00 AM Sep 14, 2024 IST | Simran Sachdeva
Lalbaug Raja Viral Video : इस वक्त हर जगह गणेश चतु्र्थी के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। हर साल बड़े शानदार तरीके से इस पर्व को मनाया जाता है, जिसमें मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं, इस बार भी लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Lalbaug Raja Viral Video) हो रही है। लेकिन इसके साथ ही, कई सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर VVIP को इतनी इज्जत और सम्मान दिया जाता है और एक आम इंसान के साथ बदसलूकी क्यों होती है?
Advertisement
भगवान के दरबार में आम लोगों के साथ भेदभाव
View this post on Instagram
Advertisement
वायरल हो रही इस वीडियो (Lalbaug Raja Viral Video) में देखा जा सकता है कि जहां कुछ लोग VVIP दर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आम इंसान दर्शन कर रहे हैं। VVIP की तरफ भीड़ नहीं नजर आ रही है और ना ही उन्हें धक्का मारकर हटाया जा रहा है। बल्कि VVIP को मत्था टेकना छोड़िए, आराम से खड़े होकर वो लोग फोटो खिंचवा रहे हैं। लेकिन जब आम इंसान भगवान गणेश के दर्शन करना चाह रहा है, तो उसे वहां उन्हें बप्पा के सामने पहुंचते ही धक्का मारकर हटा दिया जा रहा है। ये कैसा अन्याय हो रहा है?
Advertisement
वीडिया पर लोग भी कर रहे निंदा
इस वीडियो (Lalbaug Raja Viral Video) पर लोग भेदभाव के आरोप तो लगा ही रहे हैं बल्कि निंदा भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसी जगहों पर VVIP एंट्री बंद होनी चाहिए, इससे बहुत परेशानी होती है। किसी ने लिखा कि यह व्यवहार सच में दिल तोड़ता है आस्था के प्रति। अब इसे वीआईपी व्यवस्था ना कहें तो क्या कहें? सच में सब पैसों का खेल है। वहीं, किसी अन्य यूजर ने लिखा- भगवान को बिजनेस का हिस्सा बना लिया है लोगों ने।
Advertisement

Join Channel