Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लालदुहोमा शुक्रवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 27 सीटों पर हासिल की थी जीत

01:29 PM Dec 06, 2023 IST | Prateek Mishra

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज भवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। लालदुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सूत्रों ने कहा, ‘‘लालदुहोमा शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज भवन में होने वाले एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।’’

इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं लालदुहोमा

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी के एक नेता बताया कि लालदुहोमा ने नवनिर्वाचित सदस्यों एवं अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम को बैठक की और मंत्रिपरिषद के गठन एवं विभागों के बंटवारे पर चर्चा की। आपको बता दें, ZPM सोमवार को विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरी, उसने कुल 40 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की।

MNF को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर मिली थी सफलता 

ZPM ने राज्य विधानसभा चुनावों में निवर्तमान सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को शिकस्त दी, जिसे केवल 10 सीटें मिलीं। भाजपा सिर्फ 2 सीटें और कांग्रेस 1 सीट जीत पायी। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर को हुआ था, जहां 8.57 लाख से अधिक मतदाताओं में से 82 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article