For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lalu Yadav Health : लालू को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के एम्स लाया जा रहा है - तेजस्वी

पटना के अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान लाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

10:42 PM Jul 06, 2022 IST | Shera Rajput

पटना के अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान लाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

lalu yadav health   लालू को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के एम्स लाया जा रहा है   तेजस्वी
पटना के अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल  प्रमुख लालू प्रसाद (74) को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
यादव ने बताया कि अपने घर में गिरने की वजह से प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ हो गया है और उनका शरीर ‘जाम’ हो गया है और वह ज्यादा हिल-ढुल नहीं पा रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह घर पर गिर पड़े थे और चोटिल हो गए थे।
सूत्रों ने बताया कि प्रसाद रास्ते में हैं और दिल्ली स्थित एम्स में उन्हें देर रात भर्ती कराया जा सकता है।
Advertisement
इससे पहले दिन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रसाद की कुशलक्षेम जानने के लिए पटना के अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने कहा, “ उनकी (प्रसाद) की सेहत अब थोड़ी बेहतर है।”
राजद कार्यकर्ताओं और प्रसाद के समर्थकों को दिए संदेश में राबड़ी देवी ने कहा, “ चिंता मत कीजिए, उनका इलाज किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो जाएंगे। सब उनके लिए प्रार्थना करें कि वह जल्द स्वस्थ हों।”
यहां अपनी मां के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “ हम उन्हें दिल्ली के एम्स ला रहे हैं क्योंकि यहां बेहतर इलाज हो सकता है और डॉक्टर उनके मेडिकल इतिहास से परिचित हैं।”
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “ वह गिर गए थे जिसके बाद उन्हें तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। उनके गिरने के बाद जटिलाएं बढ़ गईं क्योंकि शरीर जाम हो गया है और वह ज्यादा हिल-ढुल नहीं पा रहे हैं।”
यादव ने कहा, “ लालू जी को यहां लाया जाएगा और डॉक्टरों की टीम तय करेगी कि उन्हें किस वार्ड में रखना है। सभी जांच और अल्ट्रासाउंड भी किया जाएगा।”
चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी।
यह पूछे जाने पर कि क्या सिंगापुर जाना संभव होगा, तो यादव ने कहा कि अगर दो-चार हफ्ते में वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं तो ‘हम उन्हें सिंगापुर ले जा सकते हैं।’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×