Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिजाब विवाद पर लालू प्रसाद यादव बोले- 'गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है देश', केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर बात की और केंद्र व बिहार सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है।

03:57 PM Feb 09, 2022 IST | Desk Team

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर बात की और केंद्र व बिहार सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण भारत के कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद का प्रभाव अब पूरे देश में दिखने लगा है। देश में चुनावी मौसम के बीच यह गंभीर मामला अब सियासी रंग चढ़वाकर राजनीतिक रूप ले चुका है। इसकी आंच में अब दूसरे राज्यों की राजनीतिक रोटियों की सिंकाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर बात की और केंद्र व बिहार सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। 
Advertisement
पीएम मोदी अपने भाषण में केवल मंदिर-मस्जिद की बातें करते हैं  
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है, गरीबी इतनी बढ़ गई है, लेकिन कोई इस पर बात नहीं करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में केवल मंदिर-मस्जिद की बातें करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए केवल भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। हमारे देश में भाजपा के रूप में 70 साल बाद नया अंग्रेज आ गया है। 
लालू प्रसाद यादव ने की चुनावी भविष्यवाणी 
इसके साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की करारी हार होगी। इन्होंने जाट समुदाय के खिलाफ जो ज्यादतियां की हैं उस बात को वो भूलेंगे नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जाट समुदाय के लोगों को आतंकवादी कहा है। लालू ने कहा कि हम जाट समुदाय से विशेष अपील करते हैं कि भाजपा को हर हालत में हराइए। 

संजय राउत के बयान पर NCP ने कहा- MVA के सहयोगी महाराष्ट्र पर शासन करते रहेंगे, केंद्र से भाजपा को भी हटाएंगे

महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज से शुरू हुआ मामला 
इससे पहले बीते रोज कर्नाटक के उडुपी जिले के मणिपाल स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में उस समय तनाव काफी बढ़ गया, जब भगवा शॉल ओढ़े विद्यार्थियों और हिजाब पहनी छात्राओं के दो समूहों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मांडया में लड़कों का एक समूह हिजाब पहनी लड़कियों से बदसलूकी करते नजर आ रहा है।  
हिजाब विवाद पर घटा घटनाक्रम 
कर्नाटक के एक कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद जनवरी माह में शुरू हुआ था। उडुपी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में छात्राओं ने हिजाब पहनकर कक्षा में घुसने की कोशिश की तो उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। इस प्रकरण में एक छात्रा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। 
इस विवाद के बीच कर्नाटक के कुंदनपुर में भी एक कॉलेज में ऐसा ही विवाद सामने आया। कुंदनपुर और भद्रावती के सरकारी कॉलेज में कुछ छात्राओं के कक्षा में हिजाब पहनने के विरोध में छात्रों के एक गुट ने भगवा गमछा धारण किया। विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रिंसिपल को पैरेंट्स मीटिंग बुलानी पड़ी थी और स्पष्ट करना पड़ा कि कक्षा में यूनिफार्म अनिवार्य होगी।
Advertisement
Next Article