W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लालू ने ममता को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व देने की मांग का किया समर्थन, जानें क्या कहा

राजद सुप्रीमो का कहना है कि इंडिया गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को सौंपना चाहिए।

06:00 AM Dec 10, 2024 IST | Ranjan Kumar

राजद सुप्रीमो का कहना है कि इंडिया गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को सौंपना चाहिए।

लालू ने ममता को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व देने की मांग का किया समर्थन  जानें क्या कहा
Advertisement

लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्ष की करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन की कमान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपे जाने की मांग तेज हो गई है। इसका समर्थन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू यादव ने भी कर दिया है। लालू ने आज कहा कि कांग्रेस की आपत्ति का मतलब ही नहीं है। हमलोग ममता का समर्थन करेंगे। ममता को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व देना चाहिए। लालू का यह बयान कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा। दरअसल, राजद सुप्रीमो लंबे समय से कांग्रेस के साथी हैं। गठबंधन में शामिल कुछ दल पहले से ममता को इंडिया गठबंधन की कमान सौंपने की वकालत कर चुके हैं।

बिहार में राजद बनाएगा सरकार : लालू

लालू का दावा है कि 2025 में बिहार में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस यात्रा पर जा रहे, वह वहां जाएं। उधर, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया जा रहा है, वे सबके नेता हैं। अगर, कुछ साथी चाहे टीएमसी हो या लालू जी, अखिलेश हो, उनकी अलग राय बनती है। हमने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। कोई नई बात रखना चाहता है और गठबंधन को ताकत देना चाहता है तो उस पर विचार हो। कांग्रेस को चर्चा में शामिल होकर बात रखनी चाहिए।

TMC सांसद ने की थी मांग

इससे पहले टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने ममता को इंडिया ब्लॉक का नेता बनाने की मांग की थी। कहा था, ममता इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा था कि वह एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने अपने राज्य में भाजपा को बार-बार हराया है।

कोई बड़ा-छोटा नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा है कि इंडिया ब्लॉक में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। हम सबको गठबंधन की वैचारिक नींव को मजबूत करना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुद को अन्य गठबंधन सहयोगियों के अधीन नहीं समझना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×