Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लालू यादव की स्वास्थ्य हालत नाजुक! दिल्ली AIIMS ले जाने की तैयारी, कई दिग्गज नेताओं ने जताई चिंता

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिखने पर उनके परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला किया है।

02:10 PM Jul 06, 2022 IST | Desk Team

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिखने पर उनके परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला किया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिखने पर उनके परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला किया है। यहां उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया जाएगा।
Advertisement
इलाज के लिए पटना से दिल्ली ले जाया जाएगा 
मिली जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव फिलहाल पटना के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाने की तैयारी है। लालू यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती के साथ-साथ एयर एंबुलेंस में एक्सपर्ट मेडिकल टीम और क्रू मेंबर के सदस्य भी मौजूद होंगे।
सीढ़ियों से गिरने की वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती
लालू यादव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। वह हाल ही में पटना लौटे थे।
रविवार को लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई थी। वह ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Advertisement
Next Article