W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lalu Yadav की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा दिल्ली

लालू यादव की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे जाएंगे

07:51 AM Apr 02, 2025 IST | Neha Singh

लालू यादव की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे जाएंगे

lalu yadav की तबीयत बिगड़ी  एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा दिल्ली
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स लाया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण तबीयत बिगड़ी है। राजद समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली लाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। बता दें उनकी तबीयत पिछले दो दिन से खराब है। लेकिन बुधवार सुबह से उनकी तबीयत में और भी गिरावट आई है।

दिल्ली एम्स लाया जाएगा

पटना के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है। सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव को दिल्ली के अखिल भारतीय आर्यविज्ञान संस्थान में भर्ती कराया जाएगा। राजद के समर्थक लालू यादव के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल (2024) सितंबर महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें स्टेंट लगा है। इससे पहले 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे। बढ़ती उम्र के कारण वे कुछ बीमारियों से ग्रसित हैं। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ठीक थे लालू

सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव न सिर्फ स्वस्थ दिख रहे थे बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सक्रिय दिखे थे। लालू यादव खुद रोहिणी आचार्या के लिए सारण में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं, हाल ही में जब पटना के गर्दनीबाग में मुस्लिम संगठनों ने वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था, तब भी लालू कुछ देर के लिए वहां पहुंचे थे।

Waqf Bill पर दो खेमे में बंटी नीतीश की पार्टी, JDU नेता बोले- अगर यह पेश होगा तो..

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×