टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लालू यादव के इलाज की हो समुचित व्यवस्था : कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिह ने आज यहां कहा कि रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत लालू यादव के खराब स्वास्थ्य की खबरों से वह चिंतित हैं।

12:18 PM Sep 02, 2019 IST | Desk Team

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिह ने आज यहां कहा कि रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत लालू यादव के खराब स्वास्थ्य की खबरों से वह चिंतित हैं।

बिहार कांग्रेस ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की खराब स्वास्थ्य की सूचना पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और झारखंड सरकार से उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। 
Advertisement
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिह ने आज यहां कहा कि रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत लालू यादव के खराब स्वास्थ्य की खबरों से वह चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के इलाज की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। 

INX मीडिया मामले में SC ने अपने आदेश में किया सुधार, मंगलवार को होगी सुनवाई

उन्होंने केंद्र और झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि राजद अध्यक्ष का बेहतर ईलाज कराया जाए। सदानंद सिंह ने बताया कि पहले लालू यादव की किडनी 50 प्रतिश्ता कार्य करती थी लेकिन खबरों के मुताबिक अब मात्र 37 प्रतिशत ही काम कर रही है। 
यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें झारखंड से बाहर या विदेश भी भेजकर उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि वह स्वस्थ हो सकें। कांग्रेस नेता ने कहा कि राजद अध्यक्ष के खराब स्वास्थ्य पर बिहार सरकार का चुप रहना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने ईश्वर से लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
Advertisement
Next Article