Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जमशेदपुर में अंधाधुंध फायरिंग में जमीन कारोबारी की मौत, पुलिस जवान घायल

05:51 PM Dec 08, 2023 IST | Divyanshu Mishra

जमशेदपुर शहर के मानगो में भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपराधियों की फायरिंग में एक जमीन कारोबारी मोहम्मद सज्जाद उर्फ तांगा की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम रामदेव बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

HIGHLIGHTS

तीन बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों

वारदात शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे की है। मोहम्मद सज्जाद मानगो में विशाल मेगा मेगा मार्ट के पास बैठा था। तीन बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए सज्जाद भागा तो अपराधियों ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में गश्त कर रहे पुलिस के टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचे तो अपराधियों ने उन पर भी गोली चला दी। रामदेव नामक कांस्टेबल गोली लगने से जख्मी हो गया। हमलावर भागने में सफल रहे। मृतक सज्जाद जवाहर नगर रोड नंबर 17 का रहने वाला था। माना जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल सहित कई अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article