For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मेरठ में किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या , आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

03:48 PM Oct 29, 2023 IST
मेरठ में किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या   आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम ने एक मकान मालकिन की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पति पत्नी ने कबूला जुर्म
घटना 26 अक्टूबर की है। मकान की मालकिन रितु (55) ने किरायेदार से बकाया किराया। जिसके बाद किराएदार पति-पत्नी ने गला दबाकर रितु की हत्या कर दी। आरोपियों की पहचान बागपत के बामडोली गांव निवासी निखिल और उसकी पत्नी आरती के रूप में हुई है।

किराएदार और मालकिन के बीच पहले से था विवाद
शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि निखिल, रितु के मकान में किराएदार के रूप में रहता था। हमें पता चला कि मकान किराए और अन्य लेनदेन के मुद्दे पर निखिल और रितु के बीच कुछ विवाद भी था। एएसपी ने कहा कि निरंतर पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके बाद उन्हें कानूनी धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने कहा कि आरोपी निखिल ने जुर्म कबूल किया है। पुछताछ में बताया कि मृतका रितु के मकान में काफी समय से किराए पर रहा था। मृतका रितु मकान के किराए के लिए उन पर निरंतर दबाव बना रही थी। मेरे पास मकान के किराए के लिए पैसे नहीं थे। घटना के दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। और बाद में मैंने अपनी पत्नी और रिश्ते के भाई के साथ मिलकर रितु की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे।
एएसपी ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

.