For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर, बकिंघम पैलेस से चार गुना से बड़ा और भी बहुत कुछ..

05:21 PM Oct 02, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha
ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर  बकिंघम पैलेस से चार गुना से बड़ा और भी बहुत कुछ

laxmi vilas palace: जब भी दुनिया के सबसे बड़े घर की बात आती है, तो हमारे नजरों में सबसे पहला नाम बकिंघम पैलेस आदि का आता है। पर आर हम आपको दुनिया के एक ऐसे घर के बारें में बताने वालें है, जो बकिंघम पैलेस से भी चार गुणा बड़ा है। इसका आकार इतना है कि आप एक दिन में इस घर को कभी भी नहीं धुम सकते है। इसका आकार 3,04,92,000 वर्ग फुट यानी लगभग 700 एकड़ है।

यह इतना बड़ा समझ लीजिए कि वहां 700 फुटबॉल मैदान बनाए जा सकते हैं। इसका नाम लक्ष्मी विलास पैलेस है। पूरी दुनिया में सबसे महंगा घर मुकेश अंबानी का घर है। वहीं दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास लक्ष्मी विलास पैलेस है। रिपोर्टों के अनुसार वडोदरा का ये घर देश में सबसे बड़ा है।

जब आप इस घर के बारें में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। लक्ष्मी विलास पैलेस इतना विशाल है कि एक छोटा शहर ख़ुशी से यहां रह सकता है। इस महल में प्रथम श्रेणी की सभी सुविधाएं हैं। इसके अतिरिक्त, इस महल का अपना गोल्फ कोर्स भी है। इसमें बड़े फव्वारों वाला एक बड़ा बगीचा भी है।

मराठा साम्राज्य के शाही राजवंश

मराठा साम्राज्य के शाही राजवंश, बड़ौदा के गायकवाड़ ने लक्ष्मी विलास पैलेस को उपहार के रूप में दिया था। पहले बड़ौदा पर इसी परिवार का शासन था। गायकवाड़ एक हिंदू मराठा राजवंश है जिन्होनें पश्चिमी भारत के मराठा साम्राज्य और बाद में बड़ौदा रियासत पर शासन किया।

हालाँकि, स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद राजशाही समाप्त कर दी गई। लेकिन अब भी, स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रॉयल्टी माना जाता है। समरजीत सिंह इस परिवार के मुखिया हैं। उनकी पत्नी का नाम राधिका राजे गायकवाड़ है।

घर में और भी कई सुविधाएं

इस घर के आगे अच्छे-अच्छे घर भी फेल है। आपको इस महल में कई प्रकार के खेल भी खेले जाते हैं, जिसमें मोती बाग क्रिकेट ग्राउंड समेत स्विमिंग पूल,  क्लब हाउस, जिम और गोल्फ कोर्स जैसी कई मनोरंजक सुविधाएं हैं। यहां प्रेम रोग, सरदार गब्बर सिंह, दिल ही तो है और ग्रैंड मस्ती समेत कई फिल्मों के शुट भी हुए है। इस महल में भी शादियाँ तय की जा सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Gulshan Kumar Jha

View all posts

मेरा नाम गुलशन कुमार झा है। मैं 2022 से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैंने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई नोएडा से की हैं। अपने प्रोफेशनल जिंदगी की शुरुआत मैंने न्यूज24 में इंटर्न के रूप में काम किया, जिसके बाद रिपब्लिक इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म में एंकर के रूप में काम करते हुए नई-नई चीजों को सिखा। पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग समेत इंटरनेशनल बीट पर अच्छी कमांड रखते हुए अभी मैं पंजाब केसरी.कॉम में कंटेंट राइटर और एंकर के रूप में काम कर रहा हूं।

Advertisement
×