टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मुख्यमंत्री को लार्सन एंड टूब्रो ने 10 करोड़ एचडीएफसी 4 करोड़ एवं पेटीएम की ओर से 80 लाख को चेक सौंपा

अंशदान करने के लिये लॉर्सन एण्ड टुब्रो, एच.डी.एफ.सी. बैंक एवं पे.टी.एम. को धन्यवाद दिया तथा उनके इस सामाजिक पहल की सराहना की।

07:11 PM Aug 09, 2019 IST | Desk Team

अंशदान करने के लिये लॉर्सन एण्ड टुब्रो, एच.डी.एफ.सी. बैंक एवं पे.टी.एम. को धन्यवाद दिया तथा उनके इस सामाजिक पहल की सराहना की।

पटना : लार्सन एण्ड टुब्रो की ओर से शैलेन्द्र रॉय, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्र्रबंध निदेशक लॉर्सन एण्ड टुब्रो पावर ने 1, अण्णे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। 
Advertisement
एच.डी.एफ.सी. बैंक की ओर से संदीप कुमार, ब्रांच बैंकिंग हेड ईस्ट, एच.डी.एफ.सी. बैंक ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 4 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा तथा पे.टी.एम. की ओर से एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, पे.टी.एम. ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 80 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिये लॉर्सन एण्ड टुब्रो, एच.डी.एफ.सी. बैंक एवं पे.टी.एम. को धन्यवाद दिया तथा उनके इस सामाजिक पहल की सराहना की।
Advertisement
Next Article