Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विदेश मंत्रालय ने बताया, अफगानिस्तान में अगवा सात भारतीयों में से आखिरी व्यक्ति स्वदेश लौटा

तालिबान के आतंकवादियों ने उत्तरी बागलान प्रांत में सात भारतीयों को अगवा कर लिया था। उनमें से दो भारतीय पिछले महीने वतन लौटे थे

11:13 PM Sep 17, 2020 IST | Desk Team

तालिबान के आतंकवादियों ने उत्तरी बागलान प्रांत में सात भारतीयों को अगवा कर लिया था। उनमें से दो भारतीय पिछले महीने वतन लौटे थे

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अफगानिस्तान में मई 2018 में अगवा किए गए सात भारतीयों के समूह के आखिरी व्यक्ति को भी रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत पहुंच गए।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सातों भारतीय नागरिक सुरक्षित वतन आ चुके हैं। 
Advertisement
तालिबान के आतंकवादियों ने उत्तरी बागलान प्रांत में सात भारतीयों को अगवा कर लिया था।  उनमें से दो भारतीय पिछले महीने वतन लौटे थे।  श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि (सात लोगों में से) अंतिम भारतीय नागरिक को अफगानिस्तान में रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत लौट आए। 
केरल सोना तस्करी मामले में छानबीन को लेकर क्या यूएई सरकार ने अपनी जांच टीम को भारत भेजने के लिए भारत सरकार से अनुमति देने का अनुरोध किया है, इस बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है।  उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले में सूचनाएं मुहैया करा रहे हैं और फिलहाल एनआईए जांच कर रही है।’’ 
Advertisement
Next Article