For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्वर्गीय राम विलास पासवान का जीवन गरीबों, दलितों, मजदूरों, पिछड़ों के लड़ाई और उनके हक के लड़ाई के लिए समर्पित रहा - केंद्रीय मंत्री

पशुपति पारस ने कहा पदम् भूषण रामविलास पासवान जी की दूसरी पूण्य तिथि रालोजपा एवं दलित सेना के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमारे द्वारा मनायी गयी

01:08 AM Oct 09, 2022 IST | Shera Rajput

पशुपति पारस ने कहा पदम् भूषण रामविलास पासवान जी की दूसरी पूण्य तिथि रालोजपा एवं दलित सेना के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमारे द्वारा मनायी गयी

स्वर्गीय राम विलास पासवान का जीवन गरीबों  दलितों  मजदूरों  पिछड़ों के लड़ाई और उनके हक के लड़ाई के लिए समर्पित रहा   केंद्रीय मंत्री
लोजपा सा दलित सेना के संस्थापक पूर्व केन्द्रीय मंत्री पदम् भूषण रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि भव्य रूप से राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज पासवान, यश राज पासवान एवं बिहार एन.डी.ए के सभी बड़े नेताओं तथा पूरे बिहार से आये हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनायी गई।  बताया कि सर्वप्रथम  पशुपति पारस पारस ने एन.डी.ए के सभी नेताओं के साथ स्व0 पासवान के तैल्य चित्र पर श्रद्धांजली एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के उपरांत अपने बड़े भाई पासवान को याद करते हुए पशुपति पारस पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पदम् भूषण रामविलास पासवान जी की दूसरी पूण्य तिथि रालोजपा एवं दलित सेना के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमारे द्वारा मनायी गयी है। पशुपति कुमार पारस ने अपने बड़े भाई रामविलास पासवान जी को पुराने दिन के याद करते हुए कहा कि एक बार जब रामविलास पासवान जी केन्द्रीय मंत्री थे और गाँव के भ्रमण किया तब उन्हें एक वृद्ध आदमी से मुलाकात कर उनकों पैर छू कर आर्शीवाद लिया इसपर वहाँ उपस्थित गाँव के मुखिया ने कहा कि सर आप इतने बड़े आदमी होकर एक गरीब, दलित को पैर छू कर आर्शीवाद लिया तो उन्होनें जवाब दिया कि हम गरीब दलित के नेता हैं इसलिए गरीबों से मिला आर्शीवाद ही हमारी शक्ति प्रदान करती है। उन्होनें कहा कि पासवान जी कहा कहते थे कि जब भी गरीब अमीर की लड़ाई हो तो गरीबों को साथ देना चाहिए। समाज के निचले तबके लोगों का साथ देते रहने चाहिए। आगे श्री पारस ने कहा कि हमलोग किसान परिवार से रहने के कारण बड़े साहब हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ा, पिछड़ें तबकें लोगों को हमेशा उँचा स्थान तथा उनकी अपनी पहचान दिलाने का काम किया। मंडल कमीशन लागू करवाने में बड़े भईया का योगदान रहा था हाजीपुर में रेलवे का जोनल कार्यालय खोला। जब-जब पासवान जी को मौका मिला तब-तब काफी संघर्ष कर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ा। हमलोग के तीनों भाईयों में बहुत बड़ा पे्रम-भाव था। आज पासवान जी को लोग दूसरा अम्बेदकर के नाम से जानते हैं। पासवान जी को पूरा देश याद करता है उनके योगदान को लोग सराहा जाता है। पासवान जी को जाने से व्यक्तिगत क्षति तो हुआ है साथ ही पूरे देश के लोगों एवं गरीब तबकें के लोगोें के लिए अपूरणीय क्षति हैं उनके जाने से पिछड़ों गरीबों के हक के लिए लड़नेवाला एक सच्चें इमानदार विराट व्यक्तित्व के नेता को हमलोगों ने खो दिया है। पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार सरकार से आग्रह किया है कि बिहार को जो सौभाग्य मिला कि रामविलास पासवान ने देश के छह प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करते हुए राज्य के विकास के लिए उन्होनें कई महत्वपूर्ण काम किया था, उनका पूरा जीवन गरीबों, दलितों, मजदूरों, पिछड़ों के लड़ाई और उनके हक के लड़ाई के लिए समर्पित रहा उनके योगदान को देखते हुए स्व0 पासवान भारत रत्न के सम्मान से अलंकृत करने के लिए केन्द्र सरकार से सिफारिश भेजे। आज पशुपति पारस ने बिहार सरकार से यह भी आग्रह किया है कि हाजीपुर में रामविलास पासवान की आदमकद प्रतीमा लगायी जाए। पशुपति पारस ने कहा कि वे रेलमंत्री और केन्द्र सरकार से आग्रह करेगें और पत्र लिखकर हाजीपुर रेलवे स्टेशन का नामांकरण रामविलास पासवान के नाम पर किया जाए। आज के पुण्यतिथि कि अवसर पर अपने बड़े पापा को याद करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद पिं्रस राज ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे जिलों मे रामविलास पासवान जी मूर्ति का अनावरण भी होगा साथ-साथ उनके योगदान एवं उनकी भूमिका को लोगों के बीच में संदेश देने का काम भी हमलोगों के द्वारा किया जायेगा क्योंकि रामविलास पासवान जी पूरे देश-प्रदेश के नेता थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि स्व0 पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर आज रालोजपा, भाजपा एवं जदयू के बड़े नेताओं में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सांसद वीणा देवी, सांसद चंदन सिंह, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, बिहार विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष सम्राट चैधरी, विधान परिषद महेश्वर हजारी, सांसद रामकृपाल यादव, सांसद रामा देवी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री नीतिन नवीन, जनता दल यू विधायक डाॅ संजीव कुमार, भाजपा विधायक संजीव चैरसिया, भाजपा विधान पार्षद देवेश कुमार, भाजपा विधायक पवन यादव सहित कई नेताओं ने राष्ट्रीय लोजपा कार्यालय पहुँकर स्व0 पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यर्पाण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनकों नमन किया। स्व0 पासवान के स्मृति में पशुपति कुमार पारस के साथ सभी एन.डी.ए नेताओं ने रालोजपा कार्यालय में वृक्षारोपण किया। इस अवसर विधान पार्षद भूषण कुमार, पूर्व विधायक अनिल चैधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाने सेन गुप्ता, युवा रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रधान महासचिव केशव सिंह, उपाध्यक्ष महताब आलम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू गुप्ता, प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान, महिला सेेल की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ स्मिता शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी, घनश्याम कुमार दाहा, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधाकान्त पासवान सहित पार्टी के कई नेताओं ने द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर अपने दिवंगत नेता स्व0 रामविलास पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनकों याद किया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×