Latest Backless Blouse Designs: लहंगे-साड़ी के साथ पहनें बैकलेस ब्लाउज डिजाइन, पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक
Latest Backless Blouse Designs: शादी, फंक्शन में महिलाएं साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लहंगे और साड़ी में खूबसूरत लुक काफी हद तक ब्लाउज पर डिपेंड करता है। आप कितनी भी अच्छी साड़ी या लहंगा ले लो अगर ब्लाउज अच्छा नहीं होगा तो आपका सारा लुक खराब हो सकता है। ब्लाउज बनवाते समय छोटी-छोटी डिटेलिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हम आपके लिए बैकलेस ब्लाउज के एक से बढ़कर एक डिजाइन लेकर आए हैं जो आपकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
Latest Backless Blouse Designs: लहंगे-साड़ी के साथ पहनें बैकलेस ब्लाउज डिजाइन
1. V- Neck Backless Blouse
यहां पर वी कट में तीन बैककट ब्लाउज डिजाइंस दिखाए गए हैं। एक में हुक के साथ डोरी लगाया गया है। वहीं दूसरे डिजाइन में वी कट के साथ बोल लगाया गया है। जबकि तीसरा डिजाइन थोड़ा यूनिक है। यहां पर वी ऊपर से नीचे दिया गया है और हुक लगाया गया है। तीनों ही साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगे।
2. Round Backless Blouse
यह एवरग्रीन डिजाइन है जो हर साड़ी के साथ एलिगेंट लगता है। स्ट्रिंग्स या डोरी जोड़कर आप इसे और भी ग्रेसफुल बना सकती हैं। यहां पर राउंड शेप के तीन डिजाइन दिए गये हैं। जो काफी यूनिक हैं। आप बैककट ब्लाउज में अपने पसंद के मुताबिक एक्सेसरीज भी जोड़ सकती हैं।
3. Pearl Backless Blouse
पर्ल्स वाले बैकलैस ब्लाउज बहुत ही एलीगेंट और क्लासी लुक देते हैं। ये डिजाइन आपकी पीठ को खूबसूरती से सजाते हैं और आउटफिट को रॉयल टच देते हैं। शादी या फेस्टिव सीजन में इसे पहनकर आप सबकी नजरों में खास लगेंगी। पर्ल्स की नाजुक डिटेलिंग आपके लुक को स्टाइलिश और ग्रेसफुल बनाती है।
4. U- Neck Backless Blouse
खूबसूरत लुक के लिए आप यू शेप बैकलेस ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इस शेप में आपकी बैक बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
5. Fancy Backless Blouse
अगर आप साड़ी के साथ सोबर लेकिन अट्रैक्टिव ब्लाउज डिजाइन स्टिच करवाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। दिया नेक डिजाइन आपके साड़ी लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।
Also Read: Bridal Blouse Design: खूबसूरत दुल्हन लुक के लिए सिलवा लें ये ब्लाउज डिजाइन, पति भी होगा आपका दीवाना