Simple सी Saree को भी डिजाइनर बना देंगे ये 5 Fancy स्लीव डिजाइंस, देखें Trendy ऑप्शन्स
04:13 PM May 01, 2026 IST | Khushi Srivastava
Latest Blouse Sleeve Designs for Saree: परफेक्ट साड़ी लुक के लिए केवल अच्छी साड़ी नहीं बल्कि उसके साथ पेयर होने वाले ब्लाउज भी जरूरी होता है। एक शानदार ब्लाउज आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकता है। डिजाइनर ब्लाउज के साथ आप बोरिंग सी साड़ी को भी बेहद ग्लैमरस टच दे सकती हैं। अगर आपको भी हाल फिलहाल किसी खास फंक्शन में जाना है और साड़ी लुक कैरी करना है, तो यहां दी गईं Fancy Blouse Sleeves Design Ideas से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Latest Blouse Sleeve Designs for Saree: ट्रेंडी ब्लाउज स्लीव डिजाइंस
1. लटकन वाली V कट स्लीव्स

ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो कुछ यूनिक और हटके ट्राई करना चाहती हैं। Cutwork Blouse Sleeves Design Idea लेना चाहती हैं, इस ब्लाउज को देखें। इसमें एलबो के ऊपर तक की लंबाई में एक V शेप का कट किया गया है। स्लीव्स पर छोटे-छोटे बूटी वर्क के साथ किनारे पर मोतियों की डिटेलिंग इसे रॉयल लुक दे रहे हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप सिल्क या चंदेरी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
2. लेयर्ड रफल स्लीव्स ब्लाउज

अगर आप पार्टी या कॉकटेल फंक्शन के लिए जाना है, तो रफल स्लीव्स से अच्छा कुछ नहीं। इसमें कई लेयर्स होती हैं जो एक वॉल्यूम और ड्रेमेटिक लुक दे रही हैं। यह डिजाइन फ्लोरल प्रिंट या शिफॉन साड़ियों पर बहुत प्यारा लगता है। चूंकि स्लीव्स काफी हैवी होती हैं, इसलिए गले में पतला नेकलेस या सिर्फ हैवी ईयररिंग्स ही पहनें।
3. विंटेज पफ और चूड़ीदार स्लीव्स

80s का यह स्टाइल एक बार फिर से फैशन में लौट आया है। शोल्डर के पास हल्का पफ और कलाई तक टाइट फिटिंग इसे एक बहुत ही सोफिस्टिकेटेड सा लुक दे रहा है। इसमें अक्सर शीर या क्रश्ड फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे और भी क्लासी बनाता है। इसे नेट या हैवी बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ वियर करें।ॉ
4. मिरर वर्क कैप स्लीव्स

अगर आपको स्लीव्स की लंबाई छोटी रखनी पसंद है, तो मिरर वर्क वाली कैप स्लीव्स आपके लिए परफेक्ट हैं। स्लीव्स पर बारीक मिरर और थ्रेड वर्क इसे हैवी लुक दे रहा है। इस ब्लाउज को आप हल्दी, मेहंदी या किसी डे-फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ ज्यादा ज्वेलरी की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि ब्लाउज खुद ही काफी शाइनी दिखता है।
5. बेल स्लीव्स विथ नेट डिटेलिंग

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो एलिगेंस और कंफर्ट दोनों पसंद करती हैं। बेल स्लीव्स और उन पर लेस वर्क इसे बहुत डेलिकेट लुक दे रहा है। इसे प्लेन जॉर्जेट या सैटिन साड़ियों के साथ पेयर करें। यह आपको स्लिम लुक देगा और साथ ही पहनने में आरामदायक भी रहेगा।
यह भी पढ़ें-ट्रेंडी और कंफर्टेबल! गर्मियों के लिए Best हैं ये 4 Stylish Kurti Designs, देखें New कलेक्शन
Advertisement
Advertisement

Join Channel