W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ब्राइडल लुक को चार चांद लगाने वाली लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स, पति भी हो जाएंगे दीवाने

04:03 PM Nov 15, 2025 IST | Anjali Dahiya
ब्राइडल लुक को चार चांद लगाने वाली लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स  पति भी हो जाएंगे दीवाने
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Advertisement

Latest Bridal Mehndi Design: शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है।शादी के दौरान कई फंक्शन होते हैं लेकिन लड़कियां अपनी मेहंदी को लेकर काफी उत्साह में रहती हैं। खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दुल्हन के लुक में चार चांद लगाने की भूमिका निभाती है। हम आपके लिए 2025 में ब्राइडल मेहंदी के लेटेस्ट और यूनिक डिजाइन लेकर आएं हैं।

Latest Bridal Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली यूनिक ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

1. Rajasthani Bridal Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी सिर्फ हाथों की सजावट नहीं होती, बल्कि यह दुल्हन की भावनाओं, परंपराओं और उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का खूबसूरत प्रतीक होती है। इसमें हाथी, मोर, फूल, किले और मंडप जैसे पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं, जो मेहंदी को खास और शाही बना देते हैं।

2. Jaal Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

जाल वाले मेहंदी पैटर्न डिजाइन भी इस साल खूब ट्रेंड में बने रहे। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की ड्रेस के साथ जचता है।

3. Floral Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

हाथों के पीछे लगने वाले मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल डिजाइन सदाबहार होते हैं और हर महिला के पसंदीदा होते हैं। इस साल भी इस तरह के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाने के लिए खूब पसंद किया गया।

4. Back Hand Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

आप ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खास डिजाइन है, जिसे बनाने के लिए शादी के अलग-अलग चिह्नों जैसे गठबंधन, विवाह की वेदी, नगाड़े-शहनाई, श्री गणेश आदि का इस्तेमाल किया गया है।

5. More Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

इस साल बाग में बैठे मोर के थीम वाले मेहंदी डिजाइंस ने काफी धूम मचाई है। यह डिजाइंस ना सिर्फ आपके हाथों को भरा हुआ दिखाता है बल्कि इसमें कला और सौंदर्य का अद्भुत संगम नजर आता है।

Also Read: शादी में चाहती है न्यू लुक तो पहनें ये ट्रेंडी वेलवेट साड़ी, लगेगा ग्लैम का तड़का, देखें डिज़ाइन

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
Advertisement
×