Latest Bridal Mehndi designs 2025: बनने जा रही है दुल्हन ये मेहंदी डिजाइन देंगे परफेक्ट लुक, सब करेंगे तारीफ
Latest Bridal Mehndi designs 2025: मेहंदी लगाने का शौक किस महिला को नहीं होगा? जैसे ही शादियों का सीजन आता है. सभी महिलाएं कपड़ों, सैंडल्स, ज्वेलरी की शॉपिंग के लिए उत्साहित रहती हैं। उनको सजना सवरना बहुत पसंद होता है। खासतौर पर अगर बात मेहंदी लगवाने कि हो तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर होती हैं जब-जब घर में किसी की शादी आती है तो हम अपने हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए बाजार जाते है, लेकिन कई महिलाएं को बहुत कन्फ्यूजन रहती हैं कि वो किस तरह की मेहंदी लगाए जो उन पर जांचे।
Latest Bridal Mehndi designs 2025
1.Arabic Mehndi designs

ये पैरों के बीच में बनाई जाती है। इस तरह की मेहंदी में पैरों पर बिखरे हुए पैटर्न में लगाते है। ब्लैक केमिकल से आउट लाइन करके बीच में हरी मेहंदी से शेडिंग की जाती है। ये डिजाइन हर किसी के पैर पर भी शानदार लगेगा। इसको लगाना बहुत आसान है और इसमें की गई शेडिंग बेहद सादगी भरा लुक देती हैं।
2. Mandala Mehndi Design

मंडला मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लगता है। इसमें पैरों के ऊपरी हिस्से पर गोल पैटर्न बनाकर उसे छोटे-छोटे फूलों या बिंदियों से सजाया जा सकता है।
3. Full Leg Mehndi Design

आप भरवा मेहंदी डिजाइन को अपना सकती हैं।यह काफी सुंदर लगती है और रचने के बाद पैरों को और भी ज्यादा आकर्षक बना देती है। यह डिजाइन आपको नई दुल्हन वाली फील देगी।
4. Jaal Mehndi Design

जाल मेहंदी की बात ही अलग है। पैरों में ऐसी जाल वाली मेहंदी बड़ी प्यारी लगती है। जाल मेहंदी दुल्हन भी अपने पैरों में रचाती हैं और ये गोरे-गोरे पैर की खूबसूरती में चार चांद भी लगाते हैं।
5. Floral Mehndi Design

फ्लोरल फूलों की मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Design) बहुत सुंदर लगती है। करवा चौथ पर यह डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना सकती है।