गोल्ड ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइंस हैं शानदार, 5 से 6 ग्राम गोल्ड में बढ़ जायेगा हाथों का निखार
Latest Gold Bracelet Designs: अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में नया स्टाइल जोड़ना चाहती हैं, तो आजकल ट्रेंड में चल रहें लेटेस्ट गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हैं। चाहे शादी-पार्टी हो या कोई खास फंक्शन गोल्ड ब्रेसलेट्स आपके हर तरह के लुक में चार चांद लगा देंगे। आज हम आपको गोल्ड ब्रेसलेट्स के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइंस दिखाएंगे जो खूबसूरत और फैशनेबल होने के साथ ही हर मौके के लिए परफेक्ट होंगे। इन लेटेस्ट डिज़ाइंस के गोल्ड ब्रेसलेट्स को पहनने के बाद हर नजर आप पर ठहर जाएगी।
Latest Gold Bracelet Designs: 5 से 6 ग्राम सोने में मिलेगा ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक
1. Gold Stone Bracelet
आजकल इस तरह के गोल्ड प्लस स्टोन वाले ब्रेसलेट्स भी काफी डिमांड में चल रहें हैं। आप इसे साड़ी, सूट और इंडो- वेस्टर्न वियर के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। गोल्ड के साथ इस तरह के छोटे-छोटे स्टोन वाले ब्रेसलेट्स कलाइयों पर बेहद खूब जचते हैं। आप इसके साथ कांच की चुड़ियां भी पहन सकती हैं, ये आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।
2. Gold Chain Bracelet
अगर आपको सिंपल चैन वाली ब्रेसलेट्स पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। आप इसे एथनिक के साथ ही ऑफिस वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस डेली वियर के लिए भी परफेक्ट होते हैं। आप इसके साथ एक गोल्ड कलर की घड़ी पहन कर भी अपनी हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती है।
3. Kada Gold Bracelet
आजकल बाजार में इस तरह के गोल्ड के ब्रेसलेट की काफी ट्रेंड मे चल रही है। महिलाओं के बीच इस तरह के ब्रेसलेट बेहद ही फेमस है। इस तरह के कड़ा स्टाइल के ब्रेसलेट आप हर तरह के आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट 6 ग्राम सोने में बनकर तैयार हो जाएंगे। इस तरह के ब्रेसलेट को आप साड़ी के साथ भी पेयर कर सकती है ये आपको बेहद ही खूबसूरत लुक देते हैं।
4. Pure Gold Bracelet
इस तरह के डिजाइंस बेहद ही ट्रेडिशनल और अट्रैक्टिव लगते हैं। अगर आपको ट्रेडिशनल और एथनिक डिजाइंस पसंद है तो इस तरह के ब्रेसलेट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। इस तरह के ब्रेसलेट 4 से 6 ग्राम सोने में बनकर तैयार हो जाएंगे। अगर आपको इसमें गोल्ड के छोटे बॉल्स लगवाने हैं तो आप इस डिजाइंस को कस्टमाइज करवा सकते हैं।
5. Gold Diamond Bracelet
अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत गोल्ड मरवा डायमंड ब्रेसलेट को पहन सकती है। यह ब्रेसलेट आपके लुक को एलिगेंट और क्लासिक टच देने में बहुत मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन खरीद सकती है या सुनार के यहां बनवा सकती है।
Also Read: बजट फ्रेंडली गोल्ड नोज पिन के लेटेस्ट डिजाइंस हैं गजब, कम से कम दाम में मिलेगा मनचाहा लुक