For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

iQOO Neo 9 Pro की लॉन्च डेट आई सामने, ये हैं स्पेसिफिकेन्स

03:01 PM Jan 16, 2024 IST | Nisha Pathak
iqoo neo 9 pro की लॉन्च डेट आई सामने  ये हैं स्पेसिफिकेन्स

iQOO Neo 9 Pro: कंपनी भारतीय बाजार के लिए iQOO Neo 9 Pro लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग डेट से पर्दा हटा दिया है। इस फोन को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की एंट्री से पहले इसके फीचर्स सामने आ गए हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

कब लॉन्च होगा iQOO Neo 9 Pro

iQOO Neo 9 Pro को कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का यह फोन खास होगा क्योंकि डिवाइस Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। iQOO ने होम मार्केट चीन में iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro को बीते महीने दिसंबर में ही लॉन्च कर दिया था। iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 2 और Dimensity 9300 चिपसेट के साथ लाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो Neo 9 Pro फोन को भारत में Neo 9 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लाया जा रहा है।

iQOO Neo 9 Pro की खूबियां

  • फोन में 6.78 इंच के OLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है।
  • Neo 9 Pro को कंपनी ओआईएस असिस्टेड Sony IMX920 50MP कैमरा के साथ ला सकती है।
  • फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ लाया जा सकता है।
  • फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • iQOO Neo 9 Pro को कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ ला सकती है।
  • फोन को 12 GB तक LPDDR5x RAM और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।
  • iQOO Neo 9 Pro को कंपनी Android 14 बेस्ड FunTouch OS 14 के साथ ला सकती है।
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×