W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में कानून-व्यवस्था खराब, अरविंद केजरीवाल को समय दें अमित शाह : प्रियंका

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा…

10:08 AM Dec 14, 2024 IST | Shera Rajput

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा…

दिल्ली में कानून व्यवस्था खराब  अरविंद केजरीवाल को समय दें अमित शाह   प्रियंका
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। केजरीवाल की ओर से पत्र लिखे जाने पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रतिक्रिया जाहिर की।

दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है – प्रियंका कक्कड़

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हर रोज चेन स्नैचिंग, डकैती और गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे दिल्लीवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। महिलाएं और बुजुर्ग अब सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित महसूस नहीं करते, बच्चों को स्कूलों में भी बम की धमकियां मिलने लगी हैं, जिससे उनके मन में डर बैठ गया है।

केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे मिलने का वक्त मांगा

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को कानून-व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन भाजपा इस मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। इसी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे मिलने का वक्त मांगा है। हम उम्मीद करते हैं कि अमित शाह चुनाव प्रचार से समय निकालकर दिल्ली की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में दिल्ली नंबर वन पर

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में बताया है की भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में दिल्ली नंबर वन पर है। हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन पर है। दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हैं और खुलेआम फिरौती का कारोबार चला रहे हैं।

उन्होंने लिखा है कि दिल्ली के हवाई अड्डों और स्कूलों को ईमेल और फोन कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी है। पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत पर बल दिया है।

दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बनी हुई है। अरविंद केजरीवाल सहित आप नेता इस मसले पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोलते दिखाई दे रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अपनी पदयात्रा, जनसभा और लोगों से मिलने के दौरान यह कहते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली को देश-विदेश में अब क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×