घर में होगा लक्ष्मी का आगमन, नवरात्रि पर ना काटे नींबू ,जानें ऐसे ही कुछ खास वास्तु टिप्स
कहते हैं इस दौरान घर में देवी वास करने के लिए आती हैं और यदि आप उन्हें प्रसन्न करते हैं तो वह धन और सुख-समृद्धि की वर्षा करके जाती हैं।
01:36 PM Sep 27, 2022 IST | Desk Team
जो लोग वास्तु की हिदायतों के द्वारा घर का रख-रखाव करते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा शीघ्र मिलती है। घर के नेगेटिविटी भरे माहौल में भी सकारात्मकता आती है।वास्तुशास्त्र में बहुत सारी ऐसी चीज़ों का वर्णन किया गया है। जिससे देवी-देवताओं को प्रसन्न कर दैवीय कृपा प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं वास्तु टिप्स के बारे में जो नवरात्रि पर जरुर अपनाएं। कहते हैं इस दौरान घर में देवी वास करने के लिए आती हैं और यदि आप उन्हें प्रसन्न करते हैं तो वह धन और सुख-समृद्धि की वर्षा करके जाती हैं।
Advertisement
नवरात्रि के पर्व पर पहले ही दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर दाईं और बाईं ओर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। ऐसा करने से आप मंगल को अपने घर की ओर आकर्षित करती हैं और सब कुछ शुभ होता है।
आप यदि नवरात्रि के पर्व पर अखंड दीपक जलाती हैं, तो वह भी आपको आग्नेय कोण दिशा में जलाने चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
नवरात्रि में शाम को सूर्यास्त होने के साथ ही आपको 7 कपूर जला कर देवी जी की आरती जरूर करनी चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।
नवरात्रि पर हर दिन तुलसी के पौधे में एक घी का दीपक जरूर जलाएं, इससे गृह क्लेश दूर होता है और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
नवरात्रि के दौरान आपको रसोई में नींबू काटने से बचना चाहिए। दरअसल, इस दौरान घर में खट्टी चीजों का प्रयोग कम कर दें। इससे मन अशांत रहता है और नकारात्मक शक्तियों का घर में वास होता है।
नवरात्रि के दौरान आपको अपनी पुरानी झाड़ू नहीं बदलनी चाहिए। नवरात्रि के बाद आप पुरानी झाड़ू की जगह नई झाड़ू लेकर आनी चाहिए।
Advertisement