Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणवी सिंगर Rahul Fazilpuria पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, जानें Elvish Yadav से क्या है Connection?

09:53 AM Jul 15, 2025 IST | Yashika Jandwani

गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) उर्फ राहुल यादव की कार पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में फाजिलपुरिया को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) हरियाणा के जाने-माने कलाकार हैं, जिन्होंने न सिर्फ हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। आलिया भट्ट पर फिल्माया गया मशहूर गाना 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाने वाला गीत रहा है।

कॉन्ट्रोवर्सीज से है पुराना नाता

फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) का नाम पहले भी कॉन्ट्रोवर्सीज में आ चुका है। साल 2023 में जब यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में फंसे थे, उस वक्त फाजिलपुरिया का नाम भी जांच में सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में उनसे पूछताछ भी की थी, हालांकि बाद में किसी भी कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई।

Advertisement

 

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) की गहरी दोस्ती भी मीडिया की सुर्खियों में रही है। दोनों को कई बार पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया पर साथ देखा गया है। कहा जाता है कि दोनों हरियाणवी म्यूजिक और यूथ कल्चर को प्रमोट करने में अक्सर साथ नजर आते हैं।

राजनीति में भी आजमा चुके हैं हाथ

राहुल यादव ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से गुरुग्राम सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली और भाजपा उम्मीदवार मुकेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वह सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय देखे जाते हैं।

बॉलीवुड में हिट रहे हैं इनके गाने

फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) ने हरियाणवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई हिट गाने दिए हैं। उनके करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों से हुई लेकिन जब ‘कर गई चुल’ को फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया, तब उन्हें एक पैन इंडिया पहचान मिली। इसके अलावा, ‘पल्लो लटके’ (फिल्म 'शादी में जरूर आना'), ‘लाला लोरी’ और ‘खर्च करोड़’ जैसे गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए।

सोशल मीडिया पर भी हैं एक्टिव

फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं। वे इंस्टाग्राम पर अपनी म्यूजिक वीडियोज, फैशन स्टाइल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। फिलहाल, कार पर हुई फायरिंग की वजह सामने नहीं आई है, और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) की सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं। फैंस उनके सुरक्षित होने पर राहत की सांस ले रहे हैं और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘Panchayat’ ने बदली किस्मत… लेकिन करियर पर लगा ब्रेक, कास्टिंग काउच पर विधायक जी की बिटिया का छलका दर्द!

Advertisement
Next Article