Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आलिया भट्ट को छोड़ रणबीर कपूर इस एक्ट्रेस संग कर रहे रोमांस, स्पेन की गलियों में हसीना को किया किस

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई नवेली दुल्हनिया आलिया भट्ट को छोड़ विदेश में अपने काम पर ध्यान दे रहें हैं। शादी के बाद ही दोनों स्टार्स को अपने-अपने काम में बिजी है। अब रणबीर का वीडियो सामने आया है,जिसमें वो एक हसीना के साथ सड़क पर रोमांस करते नज़र आ रहें हैं। देखें ये वीडियो…

01:25 PM Jun 21, 2022 IST | Desk Team

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई नवेली दुल्हनिया आलिया भट्ट को छोड़ विदेश में अपने काम पर ध्यान दे रहें हैं। शादी के बाद ही दोनों स्टार्स को अपने-अपने काम में बिजी है। अब रणबीर का वीडियो सामने आया है,जिसमें वो एक हसीना के साथ सड़क पर रोमांस करते नज़र आ रहें हैं। देखें ये वीडियो…

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों काफी बिजी हैं, अपनी नई नवेली दुल्हनिया आलिया भट्ट को छोड़ वो इन दिनों विदेश में अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। शादी के बाद ही दोनों स्टार्स को अपने-अपने काम में बिजी होते देखा गया है। इस बीच अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक हसीना के साथ सड़क पर रोमांस करते नज़र आ रहें हैं।
Advertisement
आपको बता दें, कि रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते कई दिनों से अलग-अलग जगह पर अपनी आने रोमांटिक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग स्पेन में चल रही है। इसी बीच शूटिंग के सेट से अब दोनों एक्टर्स का रोमांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस कर रहें हैं। साथ ही इस वीडियो में रणबीर कपूर को श्रद्धा कपूर के इर्द-गिर्द घूमते हुए देखा जा सकता है। रणबीर, अपनी को-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लिए घुटनों पर बैठते नजर आए हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच किस होते-होते रह जाती है। फैंस ने वीडियो देखने के बाद मजेदार रिएक्शन्स देने भी शुरू कर दिए हैं।
बता दें, रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मेन लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। दरअसल ये वीडियो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म की शूटिंग का है जिसके कईं बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। जिसमें इन दोनों की जोड़ी को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

रणबीर और श्रद्धा की आने वाली इस फिल्म की बारें में बात करें तो ये अगले साल 8 मार्च 2023 को होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बता दें, इस रोमांटिक ड्रामा का टाइटल अभी मेकर्स ने अनाउंस नहीं किया है। तो वहीं इस फिल्म में कथित तौर पर फिल्म निर्माता बोनी कपूर हैं जो रणबीर के पिता की रोल प्ले करेंगे।
Advertisement
Next Article