Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मॉडलिंग छोड़ 'आशिकी' एक्टर Rahul Roy की बहन प्रियंका रॉय बनी ब्रह्मचारिणी, साध्वी बन जी रही ऐसी जिंदगी

05:38 PM Sep 20, 2024 IST | Priya Mishra

'आशिकी' से स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ने वाले एक्टर राहुल रॉय की बहन इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर की बहन पहले मॉडल थी, साथ ही वो एक बिजनेसवुमन, डांसर और फिटनेस ट्रेनर थी। लेकिन अब उन्होंने अलग रूप अपना लिया है।वो शादीशुदा होने के बाद भी खुद को ब्रह्मचारिणी कहती हैं।

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को तो हम सभी जानते हैं। 90 के दशक में उन्होंने फिल्म 'आशिकी' से धमाल मचा दिया था। वे रातों-रात स्टार बन गए और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। राहुल रॉय लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन हाल ही में जब वे अपनी बहन पिया गेस रॉय उर्फ ​​प्रियंका के साथ नजर आए तो वे चर्चा में आ गए। राहुल रॉय से ज्यादा उनकी बहन की चर्चा हो रही है। दरअसल, राहुल रॉय की बहन अब ब्रह्मचारिणी बन गई हैं और उनका नाम हरी मां प्रियंका है।

राहुल रॉय की बहन मॉडल से बनीं ब्रह्मचारिणी

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेसी रॉय खुद भी एक सेलेब्रिटी थी। पॉपुलर मॉडल होने के अलावा वो एक टैलेंट मैनेजमेंट फर्म भी चलाती थीं। सोशल मीडिया पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब उन्होंने सब कुछ छोड़कर एक अलग जिंदगी जीना शुरू कर दिया है। ब्रह्मचारिणी बनने के बाद उनके भाई राहुल रॉय भी उनके शिष्य बन गए हैं और हर काम उनकी सलाह के मुताबिक ही करते हैं। वो अक्सर अपने भाई के साथ नजर आती हैं और राहुल रॉय के हर फैसले में उनकी पूरी बात होती है। ब्रह्मचारिणी बनने के बाद पिया ग्रेसी रॉय ने अपना नाम भी बदल लिया है। अब वो हरि मां प्रियंका बन गई हैं। बहन के साथ नजर आए राहुल रॉय

हरि मां से खास है राहुल रॉय का रिश्ता

राहुल रॉय ने फिल्म 'आशिकी' से ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था और उस दौरान वह शाहरुख खान और आमिर खान से भी बड़े स्टार बन गए थे। उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थी, हालांकि, ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बावजूद वह अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही सफल फिल्म दे पाए। राहुल और हरी मां ने हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। वैसे बता दें कि जब राहुल को पैरालिसिस अटैक आया था, तब हरी मां उनके साथ थीं और उनका ख्याल भी रखती थीं। राहुल ने बताया था कि वह दिन-रात उनकी सेवा करती रहीं। वह एक्टर को ठीक करने का श्रेय हरी मां को देते हैं। सगे भाई-बहन न होने के बावजूद दोनों हर त्योहार साथ में मनाते हैं।

Advertisement
Next Article