Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgets
vastu-tips | Festivals
Explainer
Advertisement

वाम दल, कांग्रेस ने त्रिपुरा में धांधली का लगाया आरोप , BJP ने आरोपों को किया खंडन

त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के दौरान ‘जबर्दस्त धांधली’ होने का रविवार को आरोप लगाया। साथ ही विपक्षी

01:54 AM Apr 15, 2019 IST | Desk Team

त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के दौरान ‘जबर्दस्त धांधली’ होने का रविवार को आरोप लगाया। साथ ही विपक्षी

त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के दौरान ‘जबर्दस्त धांधली’ होने का रविवार को आरोप लगाया।

साथ ही विपक्षी दलों ने मतदाताओं से 18 अप्रैल को होने वाले अगले चरण के मतदान के दौरान इस तरह के किसी भी प्रयास का विरोध करने की अपील की।

येचुरी ने सांप्रदायिकता में स्पर्धा के लिए भाजपा, तृणमूल की निंदा की

पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को हुये चुनाव में करीब 77.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वाम मोर्चा के संयोजक और माकपा की केन्द्रीय समिति के सदस्य बिजन धर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने देखा कि पहले चरण के मतदान में भाजपा ने जबर्दस्त धांधली की और ऐसी आशंका है कि दूसरा चरण भी इससे अछूता नहीं रहेगा।’’

हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को निराधार बताया।

Advertisement
Advertisement
Next Article