टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंत को धोनी-धोनी के नारों से गुजरने दें : गांगुली

सौरभ गांगुली ने कप्तान विराट की बात से असहमति जताते हुए कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मैदान में धोनी-धोनी के नारों से गुजरना चाहिए इससे उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।

09:30 AM Dec 07, 2019 IST | Desk Team

सौरभ गांगुली ने कप्तान विराट की बात से असहमति जताते हुए कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मैदान में धोनी-धोनी के नारों से गुजरना चाहिए इससे उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कप्तान विराट की बात से असहमति जताते हुए कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मैदान में धोनी-धोनी के नारों से गुजरना चाहिए इससे उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी। सीमित ओवरों के प्रारूप में पिछले कुछ अर्से से लगातार खराब प्रदर्शन के कारण 22 वर्ष के पंत आलोचना के घेरे में है। 
Advertisement
कप्तान विराट ने कल पंत का समर्थन करते हुए प्रशंसकों से अपील की थी कि पंत के मैदान में विकेटकीपिंग करते वक्त वे धोनी-धोनी के नारे नहीं लगाएं, इससे पंत पर दबाव बनता है। उन्होंने साथ की कहा था कि यह सम्मानजनक नहीं है, दर्शकों को खिलाड़यों का मनोबल बढ़ना चाहिए। 
हालांकि गांगुली ने विराट की बात का समर्थन नहीं करते हुए कहा कि युवा बल्लेबाज पंत को इस दौर से गुजरना होगा और यह उन्हें अपने करियर में सफल बनने में मददगार साबित होगा। गांगुली ने इंडिया टुडे सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर मैं विराट की जगह होता तो पंत को इस दौर से गुजरने के लिए कहता। पंत को धोनी-धोनी के नारे सुनने चाहिए इससे उन्हें अपनी राह चुनने में आसानी होगी। 
दर्शकों को यह समझना होगा कि आप हर दिन धोनी नहीं बन सकते। धोनी जैसा खिलाड़ दशकों में एक बार आता है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘जब धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी वह भी ऐसे नहीं है। उन्हें धोनी बनने में 15 वर्ष लगे हैं। पंत को भी ऐसा बनने में इतना ही समय लगेगा जितना धोनी को लगा था।’’
Advertisement
Next Article