जानिए किसने दी योगी आदित्यनाथ को धमकी ?
09:58 AM Nov 03, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
Advertisement
योगी आदित्यनाथ को धमकी एक 24 साल की महिला ने दी है, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 तारीख की शाम यानी शनिवार को मुंबई पुलिस ने योगी आदित्यनाथ को ये सूचना दी की उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है।
इस 24 साल की महिला का नाम फातिमा खान है जिसे पुलिस ने ठाणे ज़िले से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के बाद ये बयान दिया की फातिमा पढ़ी लिखी है लेकिन उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
फातिमा खान के बारे में पुलिस ने ज़्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है की इस मामले में आगे की जांच जारी है।
शनिवार शाम को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सप्प मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया जिसमें फातिमा ने उन्हें धमकी दी थी की अगर योगी ने 10 दिन में CM का पद नहीं छोड़ा तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।
पुलिस ने फिर इस मामले में जांच शुरू की और पता लगते ही की ये धमकी फातिमा ने भेजी थी ATS ने पुलिस के साथ मिलकर इस महिला को ढूंढा और उसे फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है ।
Advertisement
Advertisement