Lexus ने भारत में लॉन्च की नई LX 500d SUV, कीमत 3 करोड़ से शुरू
Lexus LX 500d SUV: दो वेरिएंट्स, दमदार इंजन और हाईटेक फीचर्स
जापान की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Lexus ने भारतीय बाजार में LX 500d SUV लॉन्च की है। यह गाड़ी पहले AUTO EXPO 2024 में शोकेस की गई थी। LX 500d का नया मॉडल दो वेरिएंट्स में आता है: Urban और Overtrail, जिनकी एक्स शोरूम कीमतें क्रमशः 3 करोड़ रुपये और 3.12 करोड़ रुपये हैं। इसमें 3.3 लीटर का डीजल V6 इंजन है जो 300BHP की पावर और 700NM टॉर्क उत्पन्न करता है।
जापान देश की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Lexus ने भारतीय बाजार में शानदार प्रीमियम गाड़ी LX 500d SUV लॉन्च कर दी है। बता दें कि साल 2024 में कंपनी ने इस गाड़ी को AUTO EXPO में शोकेस किया था अब कंपनी ने इस गाड़ी में कुछ बदलाव और नए फीचर के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। भारतीय बाजार में इस प्रीमियम गाडी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।
LX 500d SUV के वेरिएंट और कीमत
Lexus ने LX 500d SUV के दो नए वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार दिए है। पहला वेरिएंट LX 500d Urban और दूसरा वेरिएंट LX 500d Overtrail को लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो LX 500d Urban एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है और दूसरे वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.12 करोड़ रुपये है। बता दें कि LX 500d का पुराना मॉडल भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद है जिसकी कीमत 2.83 करोड़ रुपये रखी थी। अब नई LX 500d की कीमत की बात करें तो पुराने मॉडल के मुताबिक नए मॉडल की कीमत अब 17 लाख रुपये अधिक है।
Ducati ने भारत में लॉन्च की नई Panigale V4 Bike, कीमत 30 लाख रुपये से शुरू
LX 500d SUV का इंजन
LX 500d SUV में दमदार इंजन दिया गया है। इस गाड़ी में 3.3 लीटर का डीजल V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 300BHP की पावर और 700NM का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन इतना दमदार है कि सिर्फ 8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। फीचर की बात करें तो इसमें कई हाईटेक फीचर दिए गए है। RADAR CRUISE कंट्रोल, AUTO HIGH बीम, SEAT मसाजर, Find My car, हेल्थ की जानकारी जैसै फीचर दिए गए है।