योगशाला को LG ने नहीं दी है मंजूरी, बोले केजरीवाल-भीख मांग कर शिक्षकों को दूंगा पैसे, नहीं बंद होंगे योग क्लास
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
04:07 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team
Advertisement 
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली में फ्री योग क्लास को जारी रखने के निर्णय को उपराज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में फ्री योग क्लास बंद नहीं होंगे। मैं खुद कटोरा लेकर भीख मांगूंगा लेकिन मैं योग शिक्षकों को पैसा दूंगा।
Advertisement 
दिल्ली में योगशाला बंद नहीं होंगे
Advertisement 
 आपको बात दे कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में साजिशन योग क्लास को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है। दिल्ली में योगशाला बंद नहीं होंगे। ये लोग ऐसा सोचते है कि पावरफुल हो गए है, कि देश को रोक सकते है लेकिन अब देश रोकने वाला नहीं है। मैं भीख मांगकर शिक्षकों को पैसा दूंगा। इससे पहले सोमवार को दिल्ली की योगशाला के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा था, ‘साथियों, ‘दिल्ली की योगशाला’ की क्लास 1 नवंबर 2022 से सरकारी आदेश के अनुसार बंद की जा रही हैं।
Advertisement 
दिल्ली में हम रोज़ फ्री में सरकारी योगा क्लास कराते थे, सत्ता का दुरुपयोग करके इन्होंने अब योगा क्लास बंद करा दी।
BJP और LG साहब चाहे जितनी साज़िशें कर लें, हम ये योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे। मुझे घर-घर जाके भीख भी माँगनी पड़ेगी, मैं मांगूँगा लेकिन योगा क्लास बंद नहीं होंगी। pic.twitter.com/WoZjnUJs6P
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 1, 2022
 एलजी साहब की परमिशन नहीं मिली
डीपीएसआरयू(DPSRU)की बोर्ड मीटिंग में इसे जारी रखने का निर्णय ले लिया गया, लेकिन अभी तक इसे एलजी साहब की परमिशन नहीं मिली है। इससे पहले उपराज्यपाल(LG) सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि वीके सक्सेना का दफ्तर को 31 अक्टूबर के बाद कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति मांगने वाली कोई भी फाइल नहीं मिली है। इस वजह से यह कहना एकदम गलत है कि वीके सक्सेना ने योजना  के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है। जिसकी वजह से इसको बंद किया जा रहा है।

 Join Channel